HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Amarnath Yatra पर जा रहे श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी, अब खत्म होगी सफर की मुश्किलें!

Amarnath Yatra पर जा रहे श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी, अब खत्म होगी सफर की मुश्किलें!

बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए अमरनाथ यात्रा (Amarnath Yatra) शुरू हो गयी है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा के दर्शन के लिए जा रहे हैं। इसी बीच श्रद्धालुओं के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। रेलवे प्रशासन ने ट्रेन से जम्मू जाने वाले यात्रियों (Passengers) मुश्किलें कम करते हुए लोहता (Lohta) से माता वैष्णो देवी कटरा के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का एलान किया है।

By Abhimanyu 
Updated Date

लखनऊ। बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए अमरनाथ यात्रा (Amarnath Yatra) शुरू हो गयी है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा के दर्शन के लिए जा रहे हैं। इसी बीच श्रद्धालुओं के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। रेलवे प्रशासन ने ट्रेन से जम्मू जाने वाले यात्रियों (Passengers) मुश्किलें कम करते हुए लोहता (Lohta) से माता वैष्णो देवी कटरा के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का एलान किया है। लोहता से शुक्रवार को ट्रेन संख्या 04249 (Train No. 04249) शुरू की गयी है, जो 28 जुलाई तक संचालित की जाएगी।

पढ़ें :- Amarnath Yatra 2023 : भोले के भक्तों में दिखा जबरदस्त उत्साह, दो दिन में 18326 ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन

इस साल अमरनाथ यात्रा (Amarnath Yatra) के लिए श्रद्धालुओं के जत्थे ने ट्रेन के जरिये यात्रा शुरू की है। श्रद्धालुओं के लिए रेलवे प्रशासन लोहता स्टेशन से जम्मू के बीच स्पेशल ट्रेन चलाएगा। शुक्रवार को लोहता से 04249 नंबर (Train No. 04249)की ट्रेन चलाई गई। वहीं वापसी में ट्रेन 04250 (Train No. 04250) का संचालन शनिवार से किया जाएगा। यह ट्रेन माता वैष्णो देवी कटरा स्टेशन (Mata Vaishno Devi Katra Station) से रात को 23:20 बजे चलेगी। इस बार अमरनाथ यात्रा को लेकर प्रशासन ने कई सावधानियां बरतीं। इसके साथ ही यात्रियों को यात्रा के दौरान हेलमेट पहनना होगा।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...