1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Gujarat CM Swearing : गुजरात CM का शपथ समारोह आज , भूपेंद्र पटेल लगातार दूसरी बार शपथ लेंगे

Gujarat CM Swearing : गुजरात CM का शपथ समारोह आज , भूपेंद्र पटेल लगातार दूसरी बार शपथ लेंगे

भारतीय जनता पार्टी के नेता भूपेंद्र पटेल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य गणमान्य लोगों की मौजूदगी में आज गांधीनगर में गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Gujarat CM Swearing : भारतीय जनता पार्टी के नेता भूपेंद्र पटेल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य गणमान्य लोगों की मौजूदगी में आज गांधीनगर में गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। भाजपा नेता भूपेंद्र पटेल लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। समारोह में भाजपा शासित राज्यों के कम से कम 20 मुख्यमंत्रियों के शामिल होने की उम्मीद है।

पढ़ें :- तेलंगाना के पूर्व सीएम के. चंद्रशेखर राव पर चुनाव आयोग ने की कार्रवाई, 48 घंटे नहीं कर पाएंगे चुनावी कैंपेन

राज्यपाल आचार्य देवव्रत दोपहर 2 बजे गांधीनगर में नए सचिवालय के पास हेलीपैड ग्राउंड में आयोजित होने वाले समारोह में पटेल को राज्य के 18वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाएंगे। पटेल के साथ कुछ नए मंत्रियों के भी शपथ लेने की उम्मीद है। समारोह में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और 10-15 केंद्रीय मंत्रियों के भी शामिल होने की संभावना है।

गुजरात में बीजेपी ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है। पार्टी ने राज्य में 156 सीटों पर जीत हासिल की। यह गुजरात में किसी भी पार्टी का अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...