HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Gujarat Election 2022: भाजपा को लगा बड़ा झटका, 4 बार के विधायक जय नारायण व्यास कांग्रेस में शामिल

Gujarat Election 2022: भाजपा को लगा बड़ा झटका, 4 बार के विधायक जय नारायण व्यास कांग्रेस में शामिल

: गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। पहले चरण की वोटिंग से तीन दिन पहले भाजपा को बड़ा झटका लगा है। भाजपा के वरिष्ठ नेता जय नारायण व्यास (Jai Narayan Vyas) बेटे समीर व्यास के साथ कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। व्यास और उनके बेटे समीर को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पार्टी की सदस्यता दिलाई।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Gujarat Election 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। पहले चरण की वोटिंग से तीन दिन पहले भाजपा को बड़ा झटका लगा है। भाजपा के वरिष्ठ नेता जय नारायण व्यास (Jai Narayan Vyas) बेटे समीर व्यास के साथ कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। व्यास और उनके बेटे समीर को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पार्टी की सदस्यता दिलाई।

पढ़ें :- मायावती ने आकाश आनंद को उत्तराधिकारी और नेशनल कोऑर्डिनेटर पद से हटाया, जानिए वजह

इस दौरान कांग्रेस के गुजरात प्रभारी अशोक गहलोत और केंद्रीय पर्यवेक्षक आलोक शर्मा भी मौजूद रहे। जय नारायण व्यास लंबे समय से भाजपा से जुड़े हुए थे। उन्होंने पार्टी में कई उतार-चढ़ाव भी देखे। जब केशुभाई पटेल और नरेन्द्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे, तब जय नारायण व्यास दोनों की सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं।

बताया जा रहा है कि जय नारायण व्यास लंबे समय से भाजपा के शीर्ष नेताओं से नाराज चल रहे थे। दरअसल, 2017 के विधानसभा चुनाव में उन्हें टिकट नहीं मिला था,​ जिसके बाद से ही वो बगावती तेवर दिखा रहे हैं।

 

पढ़ें :- कांग्रेस दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों का आरक्षण छीनकर उसे धर्म के नाम पर देना चाहती है: पीएम मोदी
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...