1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Gujarat Election 2022: गुजरात में आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री चेहरा होंगे ईसूदान गढ़वी, केजरीवाल ने किया ऐलान

Gujarat Election 2022: गुजरात में आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री चेहरा होंगे ईसूदान गढ़वी, केजरीवाल ने किया ऐलान

गुजरात विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान हो गया है। वहां पर दो चरणों में चुनाव होगा। एक और पांच दिसंबर को वहां पर वोटिंग होगी, जबकि 8 दिसंबर को नतीजे आएंगे। वहीं, इस बीच आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) ने अपने मुख्यमंत्री चेहरे के नाम का ऐलान कर दिया है। केजरीवाल ने ईसूदान गढ़वी (Isudan Gadhvi) के नाम का ऐलान किया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Gujarat Election 2022: गुजरात विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान हो गया है। वहां पर दो चरणों में चुनाव होगा। एक और पांच दिसंबर को वहां पर वोटिंग होगी, जबकि 8 दिसंबर को नतीजे आएंगे। वहीं, इस बीच आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) ने अपने मुख्यमंत्री चेहरे के नाम का ऐलान कर दिया है। केजरीवाल ने ईसूदान गढ़वी (Isudan Gadhvi) के नाम का ऐलान किया है।

पढ़ें :- कांग्रेस अध्यक्ष ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर साधा निशाना, कहा-आपकी नीतियों से गरीब झुलस गए हैं

केजरीवाल ने कहा कि 73 प्रतिशत लोगों ने ईसूदान गढ़वी (Isudan Gadhvi) के नाम का समर्थन किया है इसलिए इन्हें मुख्यमंत्री का चेहरा बनाया गया है। बता दें कि, इस बार गुजरात विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी भी पूरे जोर शोर से लगी हुई है। लगातार आम आमदी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल वहां पर रैलियां कर रहे हैं।

73 फीसदी लोगों ने किया पसंद
आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को ‘रायशुमारी’ के नतीजे का ऐलान करते हुए कहा कि इसुदान गढ़वी को 73 फीसदी लोगों ने अपनी पसंद बताया है। उन्होंने कहा कि, 16,48,500 लोगों ने अपनी राज दी थी, जिसमें से 73% ने इसुदान गढ़वी का नाम लिया। पत्रकार से नेता बने गढ़वी और पाटीदार नेता गोपाल इटालिया को सीएम दावेदार की रेस में सबसे आगे माना जा रहा था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...