1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Gujarat Result 2022: गुजरात में 12 दिसंबर को होगा शपथ ग्रहण समारोह, भाजपा ने शुरू की तैयारी

Gujarat Result 2022: गुजरात में 12 दिसंबर को होगा शपथ ग्रहण समारोह, भाजपा ने शुरू की तैयारी

गुजरात विधानसभा चुनाव के रूझान में एक बार फिर वहां पर भाजपा की सरकार बनने जा रही है। भाजपा प्रचंड बहुमत से सत्ता में वापसी कर रही है। भाजपा करीब 156 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि कांग्रेस सिर्फ 17 सीटों पर ही आगे है। वहीं, आम आदमी पार्टी 5 सीटें पर आगे है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Gujarat Result 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव के रूझान में एक बार फिर वहां पर भाजपा की सरकार बनने जा रही है। भाजपा प्रचंड बहुमत से सत्ता में वापसी कर रही है। भाजपा करीब 156 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि कांग्रेस सिर्फ 17 सीटों पर ही आगे है। वहीं, आम आदमी पार्टी 5 सीटें पर आगे है।

पढ़ें :- तेलंगाना के पूर्व सीएम के. चंद्रशेखर राव पर चुनाव आयोग ने की कार्रवाई, 48 घंटे नहीं कर पाएंगे चुनावी कैंपेन

इन सबके बीच अब भाजपा गुजरात में फिर से सत्ता में वापसी करते दिख रही है। इन सबके बीच अब भाजपा सरकार के गठन की कवायद शुरू हो गयी है। इस बीच भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल ने ऐलान किया है कि गुजरात में 12 दिसंबर को शपथ ग्रहण समारोह होगा और भूपेंद्र भाई पटेल ही मुख्यमंत्री बनेंगे।

12 दिसंबर को दोपहर 2 बजे गुजरात के मुख्यमंत्री शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह शामिल होंगे। इसके साथ ही गुजरात के CM भूपेंद्र पटेल ने कहा कि गुजरात विधानसभा चुनाव का जनादेश अब स्पष्ट हो चुका है, यहां की जनता ने मन बना लिया है कि दो दशक से चली आ रही गुजरात की इस विकास यात्रा को अविरत चालू रखना है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...