1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. बाप ने 2 साल के बेटे को पेट्रोल से जला दिया, सबूत ना मिले इसलिए शव दफनाया, बेटे को अकेले पालने में हो रही थी परेशानी

बाप ने 2 साल के बेटे को पेट्रोल से जला दिया, सबूत ना मिले इसलिए शव दफनाया, बेटे को अकेले पालने में हो रही थी परेशानी

  गुजरात के वाव-थराद जिले में ढाई साल के बच्चे की मौत का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने उसके पिता को गिरफ्तार किया है। आरोपी अशोक रावल ने अपने बेटे नवघन पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी। बच्चे की अस्पताल में मौत हो गई...

By Harsh 
Updated Date

डिजिटल, पर्दाफाश।  गुजरात के वाव-थराद जिले में ढाई साल के बच्चे की मौत का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने उसके पिता को गिरफ्तार किया है। आरोपी अशोक रावल ने अपने बेटे नवघन पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी। बच्चे की अस्पताल में मौत हो गई। इसके बाद उसकी मौत की असल वजह छिपाने के लिए शव को सामुदायिक श्मशान स्थल पर दफना दिया गया। मामला तब खुला जब आरोपी के चाचा बाबूभाई रावल ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस के मुताबिक, घटना 13 अक्टूबर को सुईगाम तालुका के रावलवास इलाके में हुई थी। मामले में हत्या और सबूत मिटाने से जुड़ी कार्रवाई की जा रही है।

पढ़ें :- पूर्व IAS दिव्या मित्तल ने 'जननीति भारत पार्टी' बनाई , बोलीं- 2027 का चुनाव लड़ेंगे, आपका राज होगा,मीरजापुर सदर से लड़ेंगी चुनाव

आरोपी, अशोक रावल।

तीन महीने से मायके में रह रही थी पत्नी, अकेले बेटे की देखभाल कर रहा था आरोपी

पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार अशोक रावल और उसकी पत्नी के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद पत्नी पिछले करीब तीन महीने से अपने मायके में रह रही थी। इस दौरान नवघन पिता के साथ ही था। पुलिस का कहना है कि अशोक बच्चे की अकेले परवरिश करने की जिम्मेदारी से परेशान था और उसे बोझ समझने लगा था।

इसी वजह से उसने बच्चे को निशाना बनाया। 13 अक्टूबर को दोपहर करीब एक बजे उसने बेटे पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। बाद में वह बच्चे को अस्पताल लेकर पहुंचा, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पढ़ें :- Sultanpur News : आप सांसद संजय सिंह का योगी सकरार पर बड़ा हमला, कहा-यूपी में 27 हजार पाठशालाएं बंद मधुशालाएं खुलीं

मौत के बाद शव दफनाया, चाचा ने पुलिस से की शिकायत

बच्चे की मौत के बाद घटना की असलियत सामने न आए इसके लिए शव को सामुदायिक श्मशान स्थल पर दफनाए जाने का आरोप है। इस पूरी घटना की जानकारी जब अशोक के चाचा बाबूभाई रावल को मिली तो उन्होंने सुईगाम पुलिस स्टेशन पहुंचकर अपने भतीजे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने दफनाए गए बच्चे के शव को बाहर निकलवाया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद मामले की जांच तेज की गई।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...