बिहार के समस्तीपुर जनपद फिर गोलियां की आवाज सुनकर कांप उठा। दिनदहाड़े चली गोलियों से लोगों लोग अपने घरों में कैद हो गए है। वहीं बदमाशों ने पुलिस को खुलेआम चेतावनी दे डाली है। बता दे कि रविवार को दिन दहाड़े बदमाशों ने घेर कर एक अध्यापक गोलियों की बौछार कर दी।
पटना। बिहार के समस्तीपुर जनपद फिर गोलियां की आवाज सुनकर कांप उठा। दिनदहाड़े चली गोलियों से लोगों लोग अपने घरों में कैद हो गए है। वहीं बदमाशों ने पुलिस को खुलेआम चेतावनी दे डाली है। बता दे कि रविवार को दिन दहाड़े बदमाशों ने घेर कर एक अध्यापक गोलियों की बौछार कर दी। बदमाशों ने अध्यापक को दर्जन से अधिक गोलियां मारी है। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं गांव मे तनाव का माहौल होने के कारण भारी पुलिस बल तैनात की गई है। जानकारी के मुताबिक अध्यापक की हत्या जमीन के विवाद या आशनाई में कि गई है, लेकिन परिवार ने पूरे मामले में चुप्पी साध रखी है।
समस्तीपुर जनपद के ताजपुर थाना क्षेत्र मिर्जापुर गांव निवासी 32 वर्षीय गणेश कुमार पुत्र पलटन साहनी एक निजी स्कूल के संचालन करते थे। इस साथ हि कुछ माह पहले ही उन्होने जमीन खरीदना-बेचने का काम शुरू किया था। रविवार दोपहर वह गणेश अपनी मोटर साईकिल से घर लौट रहे थे। इस दौरान बसही-भिंडी दर्जीनिया चौर के पास पहले से हि घात लगाए बैठे बदमाशों ने उनको रोक कर चारों तरफ से घेर लिया। गणेश कुछ समझ पाते तब तक बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इसके बाद बदमाश असलहा लहराते हुए मौके से फरार हो गए है। वहीं घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई और आक्रोशित लोगों ने शव को सड़क पर रखकर एनएच-28 पर जाम लगा दिया।
हंगामा बढ़ता देख ताजपुर थाना पुलिस सहित कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को समझा बुझा कर शांत कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पोस्टमार्ट रिपोर्ट के मुताबकि मृतक के शरिर में 13 गोलियों को निशान मिले है। वहीं पुलिस को घटना स्थल से 14 खाली खोखे बरामद हुए है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक मृतक का अपने ही स्कूल की महिला अध्यापक के साथ काफी घनिष्ठ संबंध थे। वहीं उसका जमीन को लेकर भी कुछ विवाद चल रहा था। पुलिस दोनों ही बिंदुओं पर मामले की जांच कर रही है। ग्रामीणों के मुताबिक घटना के वक्त महिला अध्यापक के पति को घटना स्थल के पास देखा गया था। पुलिस को यह भी शक है कि किसी पुराने विवाद में गणेश की हत्या कि गई है। एएसपी संजय पांडे ने बताया कि परिजनों से बातचीत कि गई, जिसमें कई अहम सुराग मिले है। जांच टीम केस के दोनों अहम पहलुओं पर तेजी से काम कर रही है।