1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Guru Grah Ka Nakshatra Parivartan : गुरु ग्रह के नक्षत्र परिवर्तन से शुभ समाचार मिलेगा, बिजनेस और करियर में होगा खास लाभ

Guru Grah Ka Nakshatra Parivartan : गुरु ग्रह के नक्षत्र परिवर्तन से शुभ समाचार मिलेगा, बिजनेस और करियर में होगा खास लाभ

देव गुरु बृहस्पति नक्षत्र परिवर्तन करने वाले है। पंचांग के अनुसार,  बृहस्पति देव शुक्रवार 28 जून को रोहिणी नक्षत्र के दूसरे चरण में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष शास्त्र में गुरु ग्रह के देवगुरु का नाम दिया गया है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Guru Grah Ka Nakshatra Parivartan : देव गुरु बृहस्पति नक्षत्र परिवर्तन करने वाले है। पंचांग के अनुसार,  बृहस्पति देव शुक्रवार 28 जून को रोहिणी नक्षत्र के दूसरे चरण में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष शास्त्र में गुरु ग्रह के देवगुरु का नाम दिया गया है। यह सबसे शुभ ग्रह माना जाता है, क्योंकि ये सद्बुद्धि के साथ ज्ञान का भी दाता कहा जाता है। देवगुरु बृहस्पति को ज्ञान-बुद्धि, विवेक, शिक्षा, सुख,धार्मिक कार्य, धन और भाग्य आदि का कारक ग्रह कहा जाता है। जन्म कुंडली में गुरु का परिवर्तन जातकों के जीवन में भी परिवर्तन लेकर आता है। वैसे तो गुरु का यह नक्षत्र परिवर्तन राशिचक्र की सभी राशियों को प्रभावित करेगा। लेकिन, इसके तीन राशियों को खास लाभ प्राप्त हो सकता है।

पढ़ें :- Guru Margi 2026 : देव गुरु वृहस्पति की बदल गई है चाल, इस राशि के लोग होंगे मालामाल

बता दें कि बृहस्पति देव इस स्थिति में 12 जुलाई तक रहेंगे और इसके बाद 13 जुलाई को रोहिणी नक्षत्र के तीसरे चरण में प्रवेश कर जाएंगे।

मिथुन राशि
गुरु का रोहिणी नक्षत्र के तीसरे चरण में प्रवेश करना मिथुन राशि के लिए खास है। व्यापार के मामले में  लाभ मिलेगा। विदेश से डील पक्की हो सकती है। जीवनसाथी के साथ चल रहा विवाद खत्म हो जाएगा। परिवार में खुशहाली बनी रहेगी। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।

तुला राशि
तुला राशि के लिए बृहस्पति देव का यह नक्षत्र परिवर्तन  फायदेमंद भी है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। बिजनेस में कुछ नया होगा। शादीशुदा लोगों के वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी।

सिंह राशि
गुरु ग्रह का यह नक्षत्र परिवर्तन लाभकारी होगा। बृहस्पति ग्रह के नक्षत्र परिवर्तन की अवधि में रुका हुआ जरूरी काम पूरा होगा। करियर,नौकरी में प्रमोशन हो सकता है।
व्यापार के सिलसिले में विदेश यात्रा करनी पड़ सकती है। शादीशुदा लोगों को संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेगा। परिवार में खुशियों का आगमन होगा।

पढ़ें :- Chaitra Navratri 2026 : चैत्र नवरात्रि में करें देवी के नौ रूपों की पूजा, जानें कलश स्थापना और पूजन विधि

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...