1. हिन्दी समाचार
  2. ब्‍यूटी
  3. Hair Care Tips : पतले बालों को घना और बाउंसी बनाने के लिए ट्राई करें ये टिप्स

Hair Care Tips : पतले बालों को घना और बाउंसी बनाने के लिए ट्राई करें ये टिप्स

अगर आप अपने बालों को मोटा, काला और घना बनाना चाहती हैं तो आज हम आपको कुछ ऐसी टिप्स बताने जा रहे हैं जिन्हे फॉलो करके आप अपने बालों को घना और बाउंसी बना सकती हैं।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Hair Care Tips :  कई लोगो के जन्म से ही बहुत अधिक पतले होते हैं। जिसकी वजह से कोई भी हेयर स्टाइल बनाने में बहुत अधिक दिक्कत होती है। अगर आप अपने बालों को मोटा, काला और घना बनाना चाहती हैं तो आज हम आपको कुछ ऐसी टिप्स बताने जा रहे हैं जिन्हे फॉलो करके आप अपने बालों को घना और बाउंसी बना सकती हैं।

पढ़ें :- ‘मोदी कहीं नहीं जाएंगे...’ गाते दिखे केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, वीडियो तेजी से वायरल

सबसे पहले तो अपने बालों में केमिकल फ्री प्रोडक्टों का इस्तेमाल करना शुरु करें। क्योंकि केमिकल वाले प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने से बालों की चमक तो दूरी होती ही है साथ में बाल भी डैमेज होते हैं।

कम से कम हफ्ते में दो से तीन बार किसी अच्छे से तेल से बालों की जड़ों से लेकर सिरे तक मालिश करें। इससे बाल न सिर्फ मजबूत होंगे बल्कि घने भी होंगे। साथ ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर होता है। बालों में वॉल्यूम बढ़ता है।

बालों में जब भी शैंपू करें तो कंडीशनर का इस्तेमाल जरुर करें। इससे हेयर वॉल्यूम इंक्रीज होता है। बालों में चमक आती है। कुछ लोगो डेली हेयर वॉश करते है जिससे बाल खराब तो ही है बल्कि बालों की नमी भी छीन जाती है। बालों में आंवला पाउडर पा हेयर पैक बनाकर लगाएं। इसे मेंहदी में मिक्स करके भी लगा सकती हैं इससे बाल काले होंगे और घने होंगे।

 

पढ़ें :- साफ दिखने वाला पानी भी हो सकता है जहरीला, आंखों से नहीं दिखेंगे ये खतरनाक केमिकल

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...