1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Halala Case: महिला का आरोप पति बार-बार तीन तलाक देकर बहनोई के साथ हलाला के नाम पर कराता है यौन शोषण

Halala Case: महिला का आरोप पति बार-बार तीन तलाक देकर बहनोई के साथ हलाला के नाम पर कराता है यौन शोषण

महिला ने आरोप लगाया है कि उसका निकाह 12 साल पहले निघासन के रहने वाले मोहम्मद शाहिद अली से हुआ था। शाहिद आए दिन उसे दहेज के लिए परेशान करता था मारता पीटता था।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Halala Case:  यूपी के लखीमपुर खीरी जिले में एक महिला ने आरोप लगाया है कि उसके साथ हलाला (Halala ) के नाम पर दो बार यौन शोषण किया गया है। पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि निकाह करने के बाद पति ने दो बार उसे तलाक दिया।

पढ़ें :- ‘नारी न्याय गारंटी’ के लुभावने वादे के सहारे लोकसभा चुनाव फतह करने उतरी कांग्रेस, गरीब महिलाओं को ₹1 लाख का वादा

फिर अपने दो बहनोई के साथ हलाला (Halala )  कराने के बाद तलाक वापस ले लिया। महिला ने आरोप लगाया है कि तीसरी बार तलाक के बाद महिला पर हलाला का दबाव बनाया जा रहा है। पीड़ित महिला ने पुलिस से गुहार लगाई है।

बहनोई के साथ पत्नी को यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर कर दिया

यह पूरा मामला लखीमपुर खीरी के सदर कोतवाली का है। तीन तलाक के बाद हलाला (Halala )  के नाम पर आरोपी पति ने अपने बहनोई के साथ पत्नी को यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर कर दिया।

कोतवाली सदर क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने आरोप लगाया है कि उसका निकाह 12 साल पहले निघासन के रहने वाले मोहम्मद शाहिद अली से हुआ था। शाहिद आए दिन उसे दहेज के लिए परेशान करता था मारता पीटता था।

पढ़ें :- पूर्व सांसद धनंजय सिंह को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दी जमानत, पर सजा पर लगी रहेगी रोक

यातनाएं देकर लगा मार पीट करने लगा और तलाक दे दिया

जब मन भर जाता था तब तलाक दे देता था। इसके बाद अपने बहनोई के साथ हलाला (Halala )  के नाम पर रेप कराने का महिला ने आरोप लगाया है। दूसरी बार शादी कर लगी। फिर यातनाएं देकर लगा मार पीट करने लगा और तलाक दे दिया।

जब पीड़िता ने शाहिद के साथ रहने की जिद की तो फिर हलाला (Halala ) की शर्त रख दी और दूसरे बहनोई से हलाला करा कर निकाह कर लिया। यह सिलसिला इतने में नहीं थमा निकाह के कुछ दिन बाद फिर शाहिद ने अपनी पत्नी को तलाक दे दिया।

अब उस पर तीसरी बार हलाला (Halala )  का दबाव बना रहा है। वहीं एडिशनल एसपी नैपाल सिंह ने मीडिया को बताया कि उन्हें प्रार्थना पत्र मिला है मुकदमा दर्ज कर पीड़िता को न्याय दिलाया जाएगा।

पढ़ें :- Sexual Harassment Case : बीजेपी सांसद बृज भूषण सिंह को तगड़ा झटका, राउज एवेन्यू कोर्ट ने खारिज की याचिका
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...