1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Haryana News : अरविंद केजरीवाल बोले- डर से भाजपा में जो गया वह भ्रष्टाचारी, जो जेल चला गया वह ईमानदार

Haryana News : अरविंद केजरीवाल बोले- डर से भाजपा में जो गया वह भ्रष्टाचारी, जो जेल चला गया वह ईमानदार

हरियाणा (Haryana)  के रोहतक में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कहा कि देश को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) नहीं, बल्कि उनके दोस्त चला रहे हैं। अगर पीएम मोदी दोस्त को छोड़ देंगे तो मैं उनका साथ दूंगा। केजरीवाल रविवार को रोहतक में आम आदमी पार्टी (AAP) के शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित कर रहे थे।

By संतोष सिंह 
Updated Date

हरियाणा। हरियाणा (Haryana)  के रोहतक में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कहा कि देश को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) नहीं, बल्कि उनके दोस्त चला रहे हैं। अगर पीएम मोदी दोस्त को छोड़ देंगे तो मैं उनका साथ दूंगा। केजरीवाल रविवार को रोहतक में आम आदमी पार्टी (AAP) के शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित कर रहे थे। हालांकि किसी वक्ता ने न तो एसवाईएल का मंच से जिक्र किया और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Punjab Chief Minister Bhagwant Singh Mann) समारोह में नहीं पहुंचे। समारोह को प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता, अशोक तंवर व अनुराग ढांडा ने भी संबोधित किया।

पढ़ें :- AAP विधायक अमानतुल्लाह खान को कोर्ट से बड़ी राहत, मनी लॉन्ड्रिंग केस में मिली जमानत

दिल्ली के बाद पंजाब में सरकार बना चुकी आम आदमी पार्टी (AAP)का पूरा फोकस अब हरियाणा पर है। इसके लिए पार्टी ने सियासी गतिविधियों का केंद्र रोहतक को बनाया है। राजनीति में कहा जाता है कि रोहतक से दिया जाने वाला सियासी संदेश पूरे प्रदेश की राजनीति को प्रभावित करता है।

पढ़ें :- वायनाड लोकसभा सीट से रिकॉर्ड वोटों से जीत दर्ज करेंगे राहुल गांधी : पवन खेड़ा

इतना ही नहीं, राजनीतिक दलों के लिए रोहतक हमेशा से राजनीतिक तौर पर केंद्र बिंदु रहा है। रोहतक ने सर छोटूराम से लेकर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री पंडित भगवत दयाल शर्मा रोहतक से ही रहे हैं। ताऊ देवीलाल ने तीन बार रोहतक से लोकसभा चुनाव लड़ा। 10 साल मुख्यमंत्री रहे भूपेंद्र सिंह हुड्डा व अब 2014 से मुख्यमंत्री मनोहर लाल का भी जन्म रोहतक जिले में ही हुआ है।

हम तो 36 बिरादरी के हैं:  केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal)  ने कहा कि हम 36 बिरादरी के हैं। उन्होंने कहा कि एक कहते हैं हम जाटों की पार्टी है, एक नॉन जाट की, हम तो 36 बिरादरी के हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...