1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सुना है इस आधे-अधूरे हॉस्पिटल का उद्घाटन करने लोग लखनऊ से आ रहे हैं…वीडियो शेयर कर अखिलेश यादव का भाजपा सरकार पर तंज

सुना है इस आधे-अधूरे हॉस्पिटल का उद्घाटन करने लोग लखनऊ से आ रहे हैं…वीडियो शेयर कर अखिलेश यादव का भाजपा सरकार पर तंज

अखिलेश यादव ने एक्स पर एक वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि, ये है सपा के काल में शुरू हुआ, सैफई का ‘500 बेड सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल’ जो भाजपा के पिछले 7 सालों के नकारात्मक राज में पूरी तरह फिनिश होने, मशीनें लगने, विभागों के बनने, डॉक्टरों के एपांइटमेंट होने के इंतज़ार में आज भी है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक वीडियो शेयर कर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि आधे अधूरे हॉस्पिटल का उद्घाटन करने लोग लखनऊ से आ रहे हैं। भाजपा को दूसरों के शुरू किये गये काम का फीता काटने की जल्दी है, जनता को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की नहीं।

पढ़ें :- अंधविश्वास की हद! दो माह के मासूम की बलि देने की थी साजिश, दिल्ली से सकुशल बरामद हुआ बच्चा

अखिलेश यादव ने एक्स पर एक वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि, ये है सपा के काल में शुरू हुआ, सैफई का ‘500 बेड सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल’ जो भाजपा के पिछले 7 सालों के नकारात्मक राज में पूरी तरह फिनिश होने, मशीनें लगने, विभागों के बनने, डॉक्टरों के एपांइटमेंट होने के इंतज़ार में आज भी है।

इसके साथ ही लिखा कि, सुना है इस आधे-अधूरे हॉस्पिटल का उद्घाटन करने लोग लखनऊ से आ रहे हैं। आशा है शासन-प्रशासन मिलकर कम-से-कम इतना इंतज़ाम तो करेगा ही कि ये परिसर मनुष्य के इलाज करने लायक स्थान दिखाई दे क्योंकि अभी तो ये ‘श्वान स्वतंत्र विचरण स्थली’ अधिक लग रहा है।

उन्होंने आगे लिखा कि, भाजपा को दूसरों के शुरू किये गये काम का फीता काटने की जल्दी है, जनता को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की नहीं। निंदनीय!

 

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...