1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. दो दिनों से मुंबई में हो रही है भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

दो दिनों से मुंबई में हो रही है भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

दो दिनों से मुंबई में भारी बारिश हो रही है। बारिश के कारण वहां पर बाढ़ जैसे हालत बन गए हैं। वहीं, भारी बारिश के चलते मकान गिरने की घटनाओं में 25 लोगों की जान भी जा चुकी है। साथ ही कई लोगों के घायल होने की खबर है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

मुंबई। दो दिनों से मुंबई में भारी बारिश हो रही है। बारिश के कारण वहां पर बाढ़ जैसे हालत बन गए हैं। वहीं, भारी बारिश के चलते मकान गिरने की घटनाओं में 25 लोगों की जान भी जा चुकी है। साथ ही कई लोगों के घायल होने की खबर है।

पढ़ें :- RJD और कांग्रेस के INDI गठबंधन को न देश के संविधान की परवाह है और न ही लोकतंत्र की : PM मोदी

हालांकि, अभी भी मुंबई कई जगहों पर हल्की बारिश जारी है, जिसको लेकर मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 3-4 घंटों के दौरान मुंबई, ठाणे और पालघर में कुछ स्थानों पर तेज बारिश की संभावना व्यक्त की है।

मीडिया रिपोर्ट की माने तो भारी बारिश को देखते हुए सीएम उद्धव ठाकरे ने हाईलेवल मीटिंग बुलाई है। बता दें कि, भारी बारिश के कारण मुंबई के कई क्षेत्रों में पानी भर गया है, जिसके कारण लोगों को काफी मशक्कत उठानी पड़ रही है।

 

पढ़ें :- Delhi Mayor Election : एलजी ने मेयर चुनाव कराने के लिए नहीं नामित किया पीठासीन अधिकारी, तो AAP बोली-ये संविधान है की हत्या
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...