1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. महाराष्ट्र में भारी बारिश का कहर, पुणे में लैंडस्लाइड से 3 की मौत, मुंबई-पुणे हाईवे और रेल सेवा पूरी तरह ठप

महाराष्ट्र में भारी बारिश का कहर, पुणे में लैंडस्लाइड से 3 की मौत, मुंबई-पुणे हाईवे और रेल सेवा पूरी तरह ठप

महाराष्ट्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण राज्य के कई हिस्सों में बाढ़ और भूस्खलन (Landslide) जैसे हालात पैदा हो गए हैं। इस भारी तबाही को देखते हुए मौसम विभाग (India Meteorological Department) ने पुणे, मुंबई, ठाणे और कोंकण क्षेत्र के लिए 'रेड अलर्ट' जारी किया है।

By Sushil Sah 
Updated Date

मुंबई, पुणे। महाराष्ट्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण राज्य के कई हिस्सों में बाढ़ और भूस्खलन (Landslide) जैसे हालात पैदा हो गए हैं। इस भारी तबाही को देखते हुए मौसम विभाग (India Meteorological Department) ने पुणे, मुंबई, ठाणे और कोंकण क्षेत्र के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है। हालिया के हादसों में पुणे में भूस्खलन के कारण तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है वहीं नवी मुंबई में दो लोगों के डूबने की खबर सामने आई है।

पढ़ें :- Arnab Cyclone Alert : मानसून की वापसी, अल नीनो का विकराल रूप, चक्रवात रौद्ररूप धारण करता जा रहा

मलबे में दबा परिवार

पुणे जिले के पाटन गांव में सोमवार सुबह भारी बारिश के चलते एक पहाड़ी का बड़ा हिस्सा ढह गया। इसकी चपेट में आकर एक स्थानीय मकान पूरी तरह दब गया और मलबे में तब्दील हो गया। इस मलबे से अब तक एक ही परिवार के तीन शव बरामद किए जा चुके हैं। घटना की सूचना मिलते ही एनडीआरएफ (National Disaster Response Force) और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य में जुट गई हैं।

नवी मुंबई और ठाणे में हादसे

भारी बारिश के चलते नदी-नाले और जलप्रपात पूरे उफान पर हैं। नवी मुंबई के खारघर स्थित पांडवकड़ा वाटरफॉल के पास पिकनिक मनाने गए दो युवक तेज बहाव में बह गए। वहीं ठाणे जिले के एक बांध में भी एक व्यक्ति के डूबने की पुष्टि हुई है। राज्य सरकार के आंकड़ों के अनुसार, पिछले तीन दिनों में मानखुर्द चॉल हादसे और अन्य घटनाओं को मिलाकर महाराष्ट्र में अब तक 13 लोगों की जान जा चुकी है।

पढ़ें :- मध्य प्रदेश के आगर-मालवा में दर्दनाक हादसा, बरसाती नाले में बही कार, 3 बच्चों समेत 8 की मौत

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे ठप, 16 ट्रेनें रद्द

भारी भूस्खलन के कारण खंडाला घाट और मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे के साथ—साथ पुराना मुंबई-पुणे हाईवे दोनों तरफ से बंद करना पड़ा। फिलहाल मलबे को हटाने का काम जारी है, लेकिन सुरक्षा के लिहाज से यात्रियों को इस रूट पर सफर न करने की सलाह दी गई है। इसके अलावा कर्जत-लोनावला घाट सेक्शन में पटरियों पर भारी चट्टानें गिरने की वजह से रेल सेवा पूरी तरह ठप हो गई है। रेलवे प्रशासन ने डेक्कन क्वीन, इंद्रायणी एक्सप्रेस और डेक्कन एक्सप्रेस सहित कुल 16 महत्वपूर्ण ट्रेनों को रद्द कर दिया है। वहीं कई अन्य ट्रेनों को बीच में ही रोक दिया गया है।

स्कूल-कॉलेज बंद, वर्क फ्रॉम होम की सलाह

हालात की गंभीरता को देखते हुए पुणे, मुंबई, ठाणे, रायगढ़ और पालघर में जिला कलेक्टरों ने आज सभी स्कूलों और कॉलेजों में आपातकालीन छुट्टी की घोषणा की है। इसके साथ ही, प्रशासन ने हिंजेवाड़ी आईटी पार्क और अन्य निजी कंपनियों को निर्देश जारी कर कर्मचारियों को ‘वर्क फ्रॉम होम’ की सुविधा देने को कहा है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 48 घंटों तक कोंकण और पश्चिमी महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों में ‘अत्यंत भीषण बारिश’ हो सकती है। इसके अलावा प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे बिना किसी जरूरी काम के घरों से बाहर न निकले।

पढ़ें :- रोहतास में मूर्ति विसर्जन जुलूस पर हाइवा का कहर, 2 की मौत के बाद ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...