1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. हेमंत सोरेन ने दिया इस्तीफा, चंपई सोरेन को चुना गया विधायक दल का नेता, झारखंड के हो सकते हैं नए मुख्यमंत्री

हेमंत सोरेन ने दिया इस्तीफा, चंपई सोरेन को चुना गया विधायक दल का नेता, झारखंड के हो सकते हैं नए मुख्यमंत्री

झारखंड में सियासी हलचल मची हुई है। ईडी सीएम हेमंत सोरेन से आज दोपहर से लगातार पूछताछ कर रही थी। इसके बाद उनके गिरफ्तार किए जाने की अटकलें भी तेज हो गयीं थीं। इस सियासी हलचल के बीच हेमंत सोरेन चंपई सोरेन को विधायक दल का नेता चुना गया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Jharkhand News: झारखंड में सियासी हलचल मची हुई है। ईडी सीएम हेमंत सोरेन से आज दोपहर से लगातार पूछताछ कर रही थी। इसके बाद उनके गिरफ्तार किए जाने की अटकलें भी तेज हो गयीं थीं। इस सियासी हलचल के बीच हेमंत सोरेन चंपई सोरेन को विधायक दल का नेता चुना गया है। वहीं, हेमंत सोरेन ने राजभवन पहुंचे हैं। कहा जा रहा है कि उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। वहीं, अब चंपई सोरेन झारखंड के नए मुख्यमंत्री बनेंगे।

पढ़ें :- UP Cabinet Meeting: योगी कैबिनेट में 23 अहम प्रस्ताव पर लगी मुहर, पीआरडी के जवानों को दिया तोहफा

वहीं, झारखंड सरकार में मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा, विधायक दल के रूप में चंपई सोरेन को हमने चुन लिया है, राज्यपाल से निवेदन है कि उन्हें शपथ दिलाएं। वहीं, झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस्तीफा देने का फैसला किया है। चंपई सोरेन को विधायक दल का नया नेता चुना गया है…सभी विधायक हमारे साथ हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...