1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Hemant Soren Cabinet Expansion : हेमंत सोरेन कैबिनेट में 6 नए चेहरों को मिला मौका, 2 महिला समेत 11 मंत्री बने, देखें लिस्ट

Hemant Soren Cabinet Expansion : हेमंत सोरेन कैबिनेट में 6 नए चेहरों को मिला मौका, 2 महिला समेत 11 मंत्री बने, देखें लिस्ट

Hemant Soren Cabinet Expansion : झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार (Hemant Soren Government) का कैबिनेट विस्तार (Cabinet Expansio) हो गया है। मंत्रिमंडल में कुल 11 चेहरों को जगह मिली है। झामुमो (JMM) से छह विधायकों को मंत्री बनाया गया है। वहीं कांग्रेस से चार विधायकों को सोरेन कैबिनेट (Soren Cabinet) में जगह मिली है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

Hemant Soren Cabinet Expansion : झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार (Hemant Soren Government) का कैबिनेट विस्तार (Cabinet Expansio) हो गया है। मंत्रिमंडल में कुल 11 चेहरों को जगह मिली है। झामुमो (JMM) से छह विधायकों को मंत्री बनाया गया है। वहीं कांग्रेस से चार विधायकों को सोरेन कैबिनेट (Soren Cabinet) में जगह मिली है। राजद (RJD) से संजय प्रसाद यादव (Sanjay Prasad Yadav) मंत्री बने हैं।

पढ़ें :- Video: मंच पर फूट-फूटकर रोने लगे संजय निषाद, अखिलेश यादव बोले-BJP के साथ जाने पर पश्चाताप के आंसू हैं या प्रायश्चित के?

हेमंत सोरेन सरकार का नया मंत्रिमंडल 

राधाकृष्ण किशोर- कांग्रेस

दीपक बिरुआ- झामुमो

चमरा लिंडा- झामुमो

पढ़ें :- US-Iran: ट्रंप की चेतावनी के बाद ईरान की दो टूक, कहा-दुश्मन नहीं, सिर्फ दोस्तों के लिए खुलेगा होर्मुज

संजय प्रसाद यादव- राजद

रामदास सोरेन- झामुमो

इरफान अंसारी- कांग्रेस

हफीजुल हसन- झामुमो

दीपिका पांडेय सिंह- कांग्रेस

पढ़ें :- राजस्थान रॉयल्स को लगा तगड़ा झटका, टूर्नामेंट से बाहर हुआ दिग्गज खिलाड़ी, श्रीलंका के ऑलराउंडर शनाका को टीम में मिली जगह

योगेन्द्र प्रसाद- झामुमो

सुदिव्य कुमार सोनू- झामुमो

शिल्पा नेहा तिर्की- कांग्रेस

हेमंत सोरेन मंत्रिमंडल में 2 महिला मंत्री

इस मंत्रिमंडल में 2 महिला को भी जगह मिली है। दोनों कांग्रेस के कोटे से हैं। इनमें से एक संताल परगना से चुनकर आईं हैं, तो दूसरी दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल से। महगामा की विधायक दीपिका पांडेय सिंह और मांडर की विधायक शिल्पी नेहा तिर्की को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है।

6 लोग हेमंत कैबिनेट में पहली बार बने मंत्री

पढ़ें :- पहले किया प्यार फिर युवती का बनाया आपत्तिजनक वीडियो, ब्लैकमेल कर वसूले लाखों, थाने में दर्ज हुआ मुकदमा

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार (Governor Santosh Kumar Gangwar) ने राजभवन के अशोक उद्यान में गुरुवार (5 दिसंबर) को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। जिन 6 नए लोगों को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है, उनके नाम राधाकृष्ण किशोर, संजय प्रसाद यादव, सुदिव्य सोनू, चमरा लिंडा, योगेंद्र महतो और शिल्पी नेहा तिर्की शामिल हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...