Assam Election 2026: असम विधानसभा चुनाव में हवा का रुख अपने पक्ष में करने के लिए बीजेपी और कांग्रेस के दिग्गज नेता धुआंधार प्रचार में लगे हुए हैं। इसी कड़ी में रविवार को एक्स पोस्ट पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने असम के सीएम हिमंता सरमा को देश के सबसे भ्रष्ट और सबसे सांप्रदायिक मुख्यमंत्री बताया है।
Assam Election 2026: असम विधानसभा चुनाव में हवा का रुख अपने पक्ष में करने के लिए बीजेपी और कांग्रेस के दिग्गज नेता धुआंधार प्रचार में लगे हुए हैं। इसी कड़ी में रविवार को एक्स पोस्ट पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने असम के सीएम हिमंता सरमा को देश के सबसे भ्रष्ट और सबसे सांप्रदायिक मुख्यमंत्री बताया है। उन्होंने लिखा कि हिमंता सरमा ने असम की जनता को धोखा दिया है और गुमराह किया है। इसका सबूत जनता के सामने है। राहुल गांधी ने कहा कि असम की जनता उनके भ्रष्टाचार को कभी माफ नहीं करेगी, सज़ा तय है।
हिमंता सरमा देश के सबसे भ्रष्ट और सबसे सांप्रदायिक मुख्यमंत्री हैं।
हिमंता सरमा ने असम की जनता को धोखा दिया है और गुमराह किया है – इसका सबूत जनता के सामने है।
असम की जनता उनके भ्रष्टाचार को कभी माफ नहीं करेगी – सज़ा तय है।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) April 5, 2026
पढ़ें :- केरलम में भी एनडीए की सरकार बनेगी तो विकास की नई ऊंचाइयों को पाएंगे : पीएम मोदी
असम के भ्रष्ट मुख्यमंत्री कितना भी जोर लगा लें- वो जनता और कांग्रेस के ‘बब्बर शेरों’ से बच नहीं सकते। यहां सत्ता बदलेगी और जनता के लिए काम करने वाली कांग्रेस की सरकार आएगी। BJP ने असम को करप्शन का सेंटर बना दिया है। जनता को लूटा जा रहा है और पूंजीपतियों की जेब भरी जा रही है, जो अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। असम में बदलाव आने वाला है कांग्रेस आने वाली है।
LIVE: LoP Shri @RahulGandhi | Public Meeting | Golaghat, Assam. https://t.co/klhvInjYIv
— Congress (@INCIndia) April 5, 2026
नेता विपक्ष राहुल गांधी ने लिखा कि BJP ने पिछले चुनाव में असम से कहा था। BJP ने कहा था कि 6 कम्युनिटी को ST स्टेटस देंगे, नहीं दिया। गैस सिलेंडर के 500 रुपए देंगे- नहीं दिया। आपके खाते में 15 लाख रुपए देंगे- नहीं दिया। चाय बागान मजदूरों को 350 रुपए देंगे- नहीं दिया । BJP हमेशा झूठ बोलती है, लेकिन कांग्रेस कभी झूठ नहीं बोलती। हमने गारंटी दी है- कि असम की 6 कम्युनिटी को ST स्टेटस देंगे और चाय बागान मजदूरों को दिन के 450 रुपए मिलेंगे।
BJP ने पिछले चुनाव में असम से कहा था 👇🏼
• 6 कम्युनिटी को ST स्टेटस देंगे- नहीं दिया
• गैस सिलेंडर के 500 रुपए देंगे- नहीं दिया
• आपके खाते में 15 लाख रुपए देंगे- नहीं दिया
• चाय बागान मजदूरों को 350 रुपए देंगे- नहीं दियाBJP हमेशा झूठ बोलती है, लेकिन कांग्रेस कभी झूठ नहीं… pic.twitter.com/uZgQkVADqS
— Congress (@INCIndia) April 5, 2026