1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. 08 February ka Itihas: ये हैं आज के दिन की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

08 February ka Itihas: ये हैं आज के दिन की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

08 February ka Itihas: हर दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज है। 08 February का दिन भी बेहद खास है। आज के ही दिन कई ऐसी अच्छी और बुरी ऐतिहासिक घटनाएं घटित हुईं थीं...

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

08 February ka Itihas: हर दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज है। 08 February का दिन भी बेहद खास है। आज के ही दिन कई ऐसी अच्छी और बुरी ऐतिहासिक घटनाएं घटित हुईं थीं…

पढ़ें :- ईरान से आई तस्वीर ने वाशिंगटन से लेकर यरूशलम तक मचा हड़कंप, मोजतबा खामेनेई को नया सुप्रीम लीडर घोषित होने के बाद ईरानी बोले- हम झुकेंगे नहीं

1238 – मंगाेलों ने व्लादिमीर नामक रूसी शहर को आग के हवाले किया।
1785 – 1774 से 1785 तक गर्वनर जनरल रहे वारेन हेस्टिंग्स ने भारत छोड़ा।
1872- अंडमान जेल (सेल्यूलर जेल या ‘कालापानी’) में शेर अली ने गवर्नर पर हमला करके शहादत प्राप्त की।
1905 – हैती और उसके आस पास के द्वीप समूहों पर आये जबरदस्त चक्रवाती तूफान से दस हजार लोगों की मौत।
1909 – यूरोपीय देश फ्रांस और जर्मनी के बीच मोरक्को संधि पर हस्ताक्षर किये गये।
1943 – स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस जर्मनी के केल से एक नौका के जरिये जापान के लिये रवाना हुये।
1971 – दक्षिणी वियतनामी सेना ने लाओस पर हमला किया।
1979 – अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
1986 – दिल्ली हवाई अड्डे पर पहली बार प्रीपेड टैक्सी सेवा शुरु की गई।
1994 – क्रिकेटर कपिल देव ने टेस्ट मैचों में 432 विकेट लेकर रिचर्ड हैडली के सबसे अधिक विकेट लेने के विश्व रिकार्ड को ध्वस्त किया।
1999 – अमेरिकी अंतरिक्ष यान स्टारडस्ट केनेडी अंतरिक्ष केंद्र से रवाना।
2002 – भारत व रूस के बीच चार रक्षा समझौते सम्पन्न, विमानवाहक पोत गोर्शकोव का सौदा अटका।
अमेरिका के साल्ट लेक सिटी में 19वें शीतकालीन ओलंपिक खेल शुरु।
2005 – इस्रायल और फ़िलिस्तीन के बीच शर्म अल शेख़ (मिस्र) शिखर सम्मेलन में हिंसा समाप्त करने की घोषणा।
2006 – सिओल में भारत और दक्षिण कोरिया के बीच तीन समझौते सम्पन्न।
2007 – भूटान नरेश की प्रथम भारतीय यात्रा।
2008-
बैंगलौर स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ साइंस के वरिष्ठ वैज्ञानिक शांतनु भट्टाचार्य को जी.डी. बिड़ाला पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
उत्तर प्रदेश विधानमण्डल का बजट सत्र प्रारंभ। उड़ीसा के शिशुपालगढ़ में खुदाई के दौरान 2500 वर्ष पुराना शहर मिला।
अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए हुए चुनाव में जॉन मैक्केन को रिपब्लिकन पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया गया। अमेरिका के अंतरिक्ष यान अटलांटिस को फ़्लोरिडा के केनवाल से अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष केन्द्र आईएसएस के लिए सफलतापूर्वक रवाना किया गया।
2009- हज़ारों पूर्व सैनिकों ने सरकार की बेरुखी से क्षुब्ध होकर अपने पदक राष्ट्रपति को लौटाए।
2010- श्रीनगर के पास खिलनमर्ग क्षेत्र में हिमस्खलन में सेना के हाई एल्टीट्यूड वारफेयर स्कूल के 350 जवान बर्फ़ के नीचे दब गए। इनमें से 70 सैनिकों को सुरक्षित निकाल लिया गया जबकि 11 सैनिकों के शव निकाले गए।
2014 – सऊदी अरब के मदीना शहर में एक होटल में आग के कारण 15 लोगों की मौत जबकि 130 लोग घायल हुए।

8 फ़रवरी को इन लोगो का हुआ था जन्म

1897 – डॉ. ज़ाकिर हुसैन (विद्वान, तृतीय राष्ट्रपति-भारत) का जन्म हुआ।
1925 – शोभा गुर्टू – प्रसिद्ध भारतीय ठुमरी गायिका
1928 – बाला देसाई – गोमांतक दल के सदस्य।
1941 – जगजीत सिंह, ग़ज़लों की दुनिया के बादशाह
1939 – जेम्स माइकल लिंगदोह – भारत के बारहवें ‘मुख्य चुनाव आयुक्त’।
1951 – अशोक चक्रधर – हिन्दी के मंचीय कवियों में से एक हैं।
1963 – अज़हरुद्दीन मोहम्मद – भारत के विश्व प्रसिद्ध पूर्व क्रिकेटर तथा भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रहे हैं।
1986 – एकता बिष्ट भारतीय महिला क्रिकेटर
1881 – वी.टी. कृष्णमाचारी – भारतीय सिविल सेवक और प्रशासक थे।
1834 – दमित्री मेंडलीव – आवर्त सारणी तैयार करने वाले रूसी रसायन वैज्ञानिक थे।

8 फ़रवरी को इन लोगो का हुआ था निधन

पढ़ें :- T20 World Cup 2026 Prize Money : वर्ल्ड चैंपियन भारत पर पैसों की बारिश, उपविजेता न्यूजीलैंड को मिले 14.65 करोड़, जानें किसको कितनी मिली इनामी राशि

1265 – हुलेगु ख़ान -‘इलख़ानी साम्राज्य’ के संस्थापक थे।
1971 – कन्हैयालाल माणिकलाल मुंशी – महान् लेखक और शिक्षाविद का बंबई (अब मुंबई)।
1995 – कल्पना दत्त – आज़ादी के लिए संघर्ष करने वाली महिला क्रांतिकारियों में से एक।
1995 – टीका राम पालीवाल – राजस्थान के भूरपूर्व चौथे मुख्यमंत्री थे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...