1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. 13 March ka Itihas: ये हैं आज के दिन की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

13 March ka Itihas: ये हैं आज के दिन की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

13 March ka Itihas: हर दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज है। 13 March का दिन भी बेहद खास है। आज के ही दिन कई ऐसी अच्छी और बुरी ऐतिहासिक घटनाएं घटित हुईं थीं...

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

13 March ka Itihas: हर दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज है। 13 March का दिन भी बेहद खास है। आज के ही दिन कई ऐसी अच्छी और बुरी ऐतिहासिक घटनाएं घटित हुईं थीं…

पढ़ें :- Navratri Special Train : नवरात्र पर माँ विंध्यवासिनी देवी के दर्शन हुआ आसान, लखनऊ से रोज रात एक बजे चलेगी स्पेशल ट्रेन

1997 – सिस्टर निर्मला का चयन नेता के रूप में ईन्डियन मिशनरीज ऑफ चैरिटी में मदर टेरेसा द्वारा किया गया।
1999 – शेख़ हमाज बिन ईसा अल ख़लीफ़ा बहरीन के नये शासक बने, 23 वर्षों के अंतराल के बाद श्रीलंका सरकार ने हत्या एवं मादक द्रव्य तस्करी सदृश अपराधों के लिए मृत्युदंड की सज़ा पुन: बहाल करने का निश्चय किया।
2002 – राबर्ट मुगावे पुन: जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति निर्वाचित, पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ की जापान यात्रा प्रारम्भ, सी.टी.बी.टी. पर हस्ताक्षर के लिए समय मांगा।
2003 – इराक पर ब्रिटेन के प्रस्तावों को फ़्रांस ने नामंजूर किया।
2008 –
राज्यपाल ने खाद्य सुरक्षा और मानक संशोधन विधेयक, 2008 को पारित किया। ‘हिन्दुस्तान टाइम्स’ और पाकिस्तान के अखबार ‘डॉन’ को पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए कुलिश सम्मान प्रदान किया गया।
नासा का अंतरिक्ष यान एंडेवर सकुशल अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुँचा। सैक्स स्कैण्डल में फंसे न्यूयार्क के गवर्नर एलिमट स्पित्जर ने अपने पद से इस्तीफ़ा देने की घोषणा की।
2009 – सार्क साहित्योत्सव आगरा में शुरू हुआ।
2018 – छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों के हमलें में केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 9 जवानों की मौत।

13 मार्च को जन्मे व्यक्ति

1899 – बुर्गुला रामकृष्ण राव, आंध्र प्रदेश के राजनैतिक नेता।
1971 – आत्मा रंजन , हिंदी के प्रसिद्ध कवि।
1980 – वरुण गांधी, एक युवा राजनेता।
1861 – चुनीलाल बसु – भारत के एक रसायनज्ञ, विज्ञानसाधक, चिकित्सक और देशप्रेमी थे।

13 मार्च को हुए निधन

पढ़ें :- आईपीएल शुरू होने से पहले हैदराबाद टीम को लगा तगड़ा झटका, कप्तान कमिंस हुए बाहर, ईशान किशन करेंगे कप्तानी

1800 – नाना फड़नवीस, एक मराठा राजनेता।
1996 – शफ़ी ईनामदार, हिन्दी फ़िल्मों के अभिनेता।
2004 – विलायत ख़ाँ – भारत के प्रसिद्ध सितार वादक
2014 – एस. मल्लिकार्जुनैय्या – भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ थे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...