HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. 21 November ka Itihas: ये हैं आज के दिन की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

21 November ka Itihas: ये हैं आज के दिन की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

21 November ka Itihas: हर दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज है। 21 नवंबर का दिन भी बेहद खास है। आज के ही दिन कई ऐसी अच्छी और बुरी ऐतिहासिक घटनाएं घटित हुईं थीं...

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

21 November ka Itihas: हर दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज है। 21 नवंबर का दिन भी बेहद खास है। आज के ही दिन कई ऐसी अच्छी और बुरी ऐतिहासिक घटनाएं घटित हुईं थीं…

पढ़ें :- 27 September ka Itihas: ये हैं आज के दिन की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

1877 – प्रसिद्ध वैज्ञानिक थॉमस अल्वा एडिसन ने विश्व के सामने पहला फोनोग्राफ पेश किया।
1906 – चीन ने अफीम के व्यापार पर रोक लगाई।
1921 – प्रिंस ऑफ वेल्स (सम्राट एडवर्ड अष्टम) बाँबे (अब मुंबई) पहुंचे और कांग्रेस ने देशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया।
1947 – आजादी के बाद देश में पहली बार डाक टिकट जारी किया गया।
1956 – एक प्रस्ताव लाकर शिक्षक दिवस को स्वीकृति दी गई थी।
1962 – भारत-चीन सीमा विवाद के दौरान चीन ने संघर्षविराम का ऐलान किया।
1963 – केरल के थुंबा क्षेत्र से रॉकेट छोड़े जाने के साथ ही भारत का अंतरिक्ष कार्यक्रम शुरु हुआ।
भारत का ‘नाइक-अपाचे’ नाम का पहला रॉकेट छोड़ा गया।
1979 – मक्का में काबा मस्जिद पर मुस्लिम उग्रवादियों का अधिकार।
1986 – मध्य अफ्रीकी गणराज्य नेे संविधान अंगीकार किया।
1999 – चीन द्वारा अपने प्रथम मानव रहित अंतरिक्ष यान ‘शेनझू’ का प्रक्षेपण किया गया।
2001 – संयुक्त राष्ट्र ने अफ़ग़ानिस्तान में अंतरिम प्रशासन के गठन का प्रस्ताव रखा।
2002 – मुस्लिम लीग (कायदे आजम) के नेता जफ़रउल्ला ख़ान जमाली पाकिस्तान के प्रधानमंत्री निर्वाचित।
बुल्गारिया. इस्तोनिया, लातविया, लिथुआनिया ,रोमानिया,स्लोवाकिया और स्लेवानिया को नाटो ने संगठन का सदस्य बनने का निमंंत्रण दिया।
2005 – श्रीलंका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे ने पूर्व प्रधानमंत्री रत्नसिरी विक्रमनायके को देश का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया।
2006 – भारत और चीन ने नागरिक परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में साझा सहयोग बढ़ाने का फैसला किया।
2007 – पैप्सिको चैयरमैन इंदिरा नूई को अमेरिकी इंडियन बिजनेस काउंसिल के निदेशक मंडल में शामिल किया गया।
2008 – प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने वैश्विक मंदी के बावजूद भारत की आर्थिक विकास दर 8% रहने की सम्भावना व्यक्त की। राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने पंजाब और हरियाणा में दो नये जजों जस्टिस राकेश कुमार गर्ग व राकेश कुमार जैन को नियुक्त किया।

21 नवंबर को इन लोगो का हुआ था जन्म

2002 – नवीन मलिक – भारतीय फ्रीस्टाइल पहलवान हैं।
1949 – वी. संमुगनाथन – भारतीय राज्य मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और मणिपुर के राज्यपाल रहे हैं।
1931 – ज्ञानरंजन – हिन्दी के प्रमुख यशस्वी कथाकार हैं।
1914 – उज्ज्वला मजूमदार – भारत की प्रसिद्ध महिला क्रांतिकारियों में से एक थीं।
1899 – हरे कृष्ण मेहताब – ‘भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस’ के प्रमुख नेता तथा आधुनिक उड़ीसा के निर्माताओं में से एक।
1916 – नायक यदुनाथ सिंह- परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक
1941 – आनंदीबेन पटेल, गुजरात की पहली मुख्यमंत्री।
1922 – लोकनाथ मिश्रा – भारतीय राजनीतिज्ञ थे जो अरुणाचल प्रदेश और असम के राज्यपाल रहे।
1908 – नरेशचंद्र सिंह – मध्य प्रदेश के भूतपूर्व छठे मुख्यमंत्री थे।
1872 – केसरी सिंह बारहट – प्रसिद्ध राजस्थानी कवि तथा स्वतंत्रता सेनानी।

21 नवंबर को इन लोगो का हुआ था निधन

पढ़ें :- 26 September ka Itihas: ये हैं आज के दिन की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

2021 – गुरमीत बावा – प्रसिद्ध भारतीय पंजाबी गायिका थीं।
2009 – कल्याण मल लोढ़ा – प्रसिद्ध शिक्षाविद्, हिंदी लेखक, साहित्यिक आलोचक और समाज सुधारक थे।
1970 – चंद्रशेखर वेंकट रामन – भारतीय वैज्ञानिक थे।
1921 – अविनाशलिंगम चेट्टियार – भारतीय अधिवक्ता, गाँधीवादी नेता, राजनीतिज्ञ और स्वतंत्रता सेनानियों में से एक थे।
1908 – सत्येंद्रनाथ बोस (क्रांतिकारी) – प्रसिद्ध क्रांतिकारी एवं स्वतंत्रता सेनानी थे।
1517 – सिकन्दर शाह लोदी – बहलोल लोदी का पुत्र और दिल्ली का सुल्तान था।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...