1. हिन्दी समाचार
  2. शिक्षा
  3. 26 March ka Itihas: ये हैं आज के दिन की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

26 March ka Itihas: ये हैं आज के दिन की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

26 March March ka Itihas: हर दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज है। 26 March का दिन भी बेहद खास है। आज के ही दिन कई ऐसी अच्छी और बुरी ऐतिहासिक घटनाएं घटित हुईं थीं...

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

26 March March ka Itihas: हर दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज है। 26 March का दिन भी बेहद खास है। आज के ही दिन कई ऐसी अच्छी और बुरी ऐतिहासिक घटनाएं घटित हुईं थीं…

पढ़ें :- Judicial Graft Chapter : एनसीईआरटी ने 'ज्यूडिशियल करप्शन' चैप्टर वाली सभी किताबें लीं वापस, विवाद पर मांगी सार्वजनिक माफी

1974 – लाता गाँव, हेन्वाल घाटी, गढ़वाल हिमालय में गौरा देवी के नेतृत्व में 27 महिलाओं के एक समूह ने पेड़ों को बचाने के लिए पेड़ों के आसपास घेरा बना लिया और उन्हें अपने इस प्रयास से भारत में चिपको आंदोलन को आरंभ किया।
1995 – 15 सदस्यीय यूरोपीय यूनियन के सात देशों के बीच आंतरिक सीमा नियंत्रण समाप्त।
1998 – चीन ने अमेरिकी इरीडियम नेटवर्क के दो उपग्रहों को सफलतापूर्वक पृथ्वी की कक्षा में स्थापित किया।
1999 – द. अफ़्रीका के राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला ने देश की प्रथम प्रजातांत्रिक संसद के विघटन की घोषणा की।
2001 – केन्या में छात्रावास में आठ लगने से 58 छात्र मरे।
2003 – पाकिस्तान ने 200 कि.मी. की दूरी तक मार करने वाली परमाणु प्रक्षेपास्त्र ‘अब्दाली’ का परीक्षण किया।
2006 – मेलबर्न में 18वें राष्ट्रमंडल खेलों का समापन।
2008 –
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड कोष में 2.90 करोड़ रुपये की हेराफेरी के मामले में बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष जगमोहन डालमिया को गिरफ़्तार किया गया। टाटा मोटर्स ने अमेरिकी कंपनी ‘जगुआर’ व ‘लैंड रोवर’ का अधिग्रहण किया।
युसुफ़ रजा गिलानी ने पाकिस्तान के 25वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। भारत व पाकिस्तान ने एक-दूसरे के युद्ध बन्दियों को रिहा करने के लिए विदेश मंत्रालय स्तर पर बातचीत शुरू की।

26 मार्च को जन्मे व्यक्ति

1933 – कुबेरनाथ राय – ललित निबंध में विशिष्ट योगदान के लिए जाने जाते हैं।
1893 – धीरेन्द्र नाथ गांगुली, बंगाली सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता और निर्देशक
1907 – महादेवी वर्मा, हिन्दी कवयित्री और हिन्दी साहित्य में छायावादी युग के चार प्रमुख स्तंभों में से एक।

26 मार्च को हुए निधन

पढ़ें :- यूपी बोर्ड कॉपियों का मूल्यांकन ईद के बाद शुरू कराए सरकार : महेंद्र सिंह

2006 – अनिल बिस्वास, भारतीय राजनीतिज्ञ।
1999 – राज कुमार रणबीर सिंह – मणिपुर के आठवें मुख्यमंत्री थे।
1999 – आनंद शंकर – भारतीय गीतकार और संगीतकार थे।
1996 – के. के. हेब्बार – प्रसिद्ध भारतीय कलाकार थे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...