1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Hit And Run Law : अखिलेश यादव, बोले- ड्राइवर ही बदल देंगे देश का ड्राइवर, बीजेपी याद रखे कि इनको स्टीयरिंग मोड़ना आता है

Hit And Run Law : अखिलेश यादव, बोले- ड्राइवर ही बदल देंगे देश का ड्राइवर, बीजेपी याद रखे कि इनको स्टीयरिंग मोड़ना आता है

समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व यूपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने बुधवार को सोशल मीडिया पोस्ट एक्स पर लिखा कि आजकल तथाकथित ‘डबल इंजन’ की भाजपा सरकार (BJP Government) दरअसल ‘डबल दबाव’ में फंसी सरकार बन गई है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व यूपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने बुधवार को सोशल मीडिया पोस्ट एक्स पर लिखा कि आजकल तथाकथित ‘डबल इंजन’ की भाजपा सरकार (BJP Government) दरअसल ‘डबल दबाव’ में फंसी सरकार बन गई है। उन्होंने कहा कि भाजपाई एक तरफ़ उनके दबाव में है जिनके फ़ायदे में से फ़ायदा उठाने के लिए वो जनविरोधी क़ानून लाते हैं। दूसरी तरफ़ जब जनता एकजुट हो जाती है तो भाजपाइयों को जनता के दबाव में अपने फ़ैसले आख़िरकार लौटाने ही पड़ते हैं।

पढ़ें :- भारतीय शेयर बाजार में मचा हाहाकार, मार्च में FPI ने निकाले ₹88,180 करोड़

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)  ने कहा कि सही मायनों में तो तथाकथित ‘डबल इंजन’ की भाजपा सरकार ‘ट्रिपल खोपड़ीभंजन’ की सरकार बन गयी है, क्योंकि इसमें एक तीसरा पक्ष भाजपा के उन तर्कहीन-विवेकहीन समर्थकों का भी है, जो भाजपाई फ़ैसलों और क़ानूनों को सही साबित करने के लिए हर तरह का कुतर्क करते हैं, लेकिन जब भाजपा हार के डर से ये फ़ैसले या क़ानून वापस ले लेती है तो वो भी भाजपा को खरी-खोटी सुनाते हैं क्योंकि वो कहीं मुंह दिखाने लायक नहीं रह जाते हैं। ड्राइवरों को स्टीयरिंग मोड़ना आता है।

पढ़ें :- छह माह बाद जेल ​से रिहा हुए जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक, कहा- पहाड़ों पर लौट कर बहुत अच्छा लग रहा

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)  ने कहा कि ड्राइवर ही देश के ड्राइवर बदल देंगे। उन्होंने कहा कि ड्राइवरों का दर्द वही समझ सकता है जिन्होंने उनके साथ रोटी साझा की है। ड्राइवरों के ख़िलाफ़ लाए गये ‘काले क़ानून’ के विरोध में हमारी तरह देश-प्रदेश की जनता भी ड्राइवरों के साथ खड़ी है। दंभी भाजपा सरकार को बैक गियर भी डालना होगा और यू-टर्न भी करना होगा।

पढ़ें :- IPL 2026 से पहले प्रैक्टिस मैच में जीशान ने ईशान किसन को दिखाया बाहर का रास्ता, VIDEO वायरल

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...