1. हिन्दी समाचार
  2. टेलीविजन
  3. ‘आमी डाकिनी’ में आयान के किरदार में ढलने के लिए हितेश भारद्वाज ने सीखी बंगाली!

‘आमी डाकिनी’ में आयान के किरदार में ढलने के लिए हितेश भारद्वाज ने सीखी बंगाली!

'Aami Dakini' Hitesh Bhardwaj: 'सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न का मच अवेटेड शो 'आमी डाकिनी' आखिरकार दर्शकों के सामने आ गया है। ये सिर्फ एक प्रेम कहानी नहीं, बल्कि वक्त की सीमाओं को पार करती हुई एक ऐसी यात्रा है, जो हर भाव को गहराई से छूती है। इसकी कहानी, इमोशन्स और सस्पेंस को मिलाकर इसे एक अलग ही अनुभव बनाते हैं। इस शो को दर्शकों का प्यार मिल रहा है, लेकिन जो सबसे ज़्यादा ध्यान खींच रहा है वो है आयान के किरदार में हितेश भारद्वाज की दमदार परफॉर्मेंस। उन्होंने इस किरदार के लिए बांग्ला भाषा भी सीखी है, जो उनकी मेहनत और डेडिकेशन को दिखाता है।

By Abhimanyu 
Updated Date

‘Aami Dakini’ Hitesh Bhardwaj: ‘सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न का मच अवेटेड शो ‘आमी डाकिनी’ आखिरकार दर्शकों के सामने आ गया है। ये सिर्फ एक प्रेम कहानी नहीं, बल्कि वक्त की सीमाओं को पार करती हुई एक ऐसी यात्रा है, जो हर भाव को गहराई से छूती है। इसकी कहानी, इमोशन्स और सस्पेंस को मिलाकर इसे एक अलग ही अनुभव बनाते हैं। इस शो को दर्शकों का प्यार मिल रहा है, लेकिन जो सबसे ज़्यादा ध्यान खींच रहा है वो है आयान के किरदार में हितेश भारद्वाज की दमदार परफॉर्मेंस। उन्होंने इस किरदार के लिए बांग्ला भाषा भी सीखी है, जो उनकी मेहनत और डेडिकेशन को दिखाता है।

पढ़ें :- सोशल मीडिया पर अभिनेत्री सोनम कपूर ने अपने दूसरे बच्चे की फोटो की शेयर, मार्च में बेटे का हुआ था जन्म

‘आमी डाकिनी’ में अपने किरदार को लेकर हितेश भारद्वाज ने कहा कि आयान एक ऐसा किरदार है जो इमोशनली काफी लेयर्ड है और अपने अतीत से गहराई से जुड़ा हुआ है। चूंकि वो कोलकाता का रहने वाला है, इसलिए हितेश ने बंगाली भाषा सीखना ज़रूरी समझा ताकि वो इस किरदार को ज़्यादा रियल और ऑथेंटिक बना सकें। उनके लिए ये सिर्फ डायलॉग बोलना नहीं, बल्कि इस किरदार की जड़ों और उसकी इमोशनल सफर को सही तरीके से पेश करना है। बता दें कि दर्शक सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन और सोनी LIV पर ‘आमी डाकिनी’ हर सोमवार से शुक्रवार, रात 8 बजे देख सकेंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...