1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Holi Ke Totke : होलिका दहन के दूसरे दिन राख लेकर उसे लाल रुमाल में बांधकर इस जगह रखें, धन की बाधाएं दूर होती है।

Holi Ke Totke : होलिका दहन के दूसरे दिन राख लेकर उसे लाल रुमाल में बांधकर इस जगह रखें, धन की बाधाएं दूर होती है।

जीवन की बाधाएं और समस्याएं जीवन में हताशा निराशा पैदा करती है। बुराइयों पर अच्छाइयों की जीत का पर्व होली जीवन में नव ऊर्जा का संचार करती है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Holi Ke Totke : जीवन की बाधाएं और समस्याएं जीवन में हताशा निराशा पैदा करती है। बुराइयों पर अच्छाइयों की जीत का पर्व होली जीवन में नव ऊर्जा का संचार करती है। होलिका दहन के दिन और उसके दूसरे दिन कुछ प्रयोग करने जीवन में धन की समस्या समाप्त हो सकती है।

पढ़ें :- Dahi Ke Totke : जीवन में समृद्धि लाने के लिए अपनाएं दही का टोटका, इनका दान  शुभ माना गया है

ज्योतिष शास्त्र में कई ऐसे उपाय बताए गए हैं जिन्हें अपनाकर आपका ये सपना पूरा हो सकता है। ज्योतिष शास्त्र में होली के टोटकों के बारे में बताया गया है। इनको आजमाने से नकारात्मक शक्ति के साथ दरिद्रता से मुक्ति मिलती है। आइए जानते हैं इसके प्रयोग के बारे में ।

1. होलिका दहन के दिन घर से उतारा गया टोटका और शरीर के उबटन को होलिका में जलाने से नकारात्मक शक्तियां दूर होती हैं।

2. घर, दुकान और कार्यस्थल की नजर उतारकर उसे होलिका में दहन करने से लाभ होता है।

3. होलिका दहन के बाद जलती अग्नि में नारियल दहन करने से नौकरी की बाधाएं दूर होती हैं।

पढ़ें :- Holika Dahan 2023: होलिका दहन के दिन हनुमान जी को चोला अर्पित करना शुभ माना जाता, जानें पूजन विधि

4.  लगातार बीमारी से परेशान हैं, तो होलिका दहन के बाद बची राख मरीज के सोने वाले स्थान पर छिड़कने से लाभ मिलता है।

5. सफलता प्राप्ति के लिए होलिका दहन स्थल पर नारियल, पान तथा सुपारी भेंट करें।

6. गृह क्लेश से निजात पाने और सुख-शांति के लिए होलिका की आग में जौ-आटा चढ़ाएं।

7. होलिका दहन के दूसरे दिन राख लेकर उसे लाल रुमाल में बांधकर पैसों के स्थान पर रखने से बेकार खर्च रुक जाते हैं।

पढ़ें :- Holi Ashes Totke : होली की राख के टोटके चमत्कारी है, बड़े से बड़े संकटों को टाला जा सकता है
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...