1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. बिहार पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह ने लालू-नीतीश पर जमकर साधा निशाना, कहा-भ्रष्टाचार किया इसलिए UPA का नाम बदला

बिहार पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह ने लालू-नीतीश पर जमकर साधा निशाना, कहा-भ्रष्टाचार किया इसलिए UPA का नाम बदला

अमित शाह ने कहा, ये जो नया गठबंधन बना है इन्होंने अपना नाम क्यों बदला? जब ये UPA के नाम से काम करते थे, तो इन्होंने 12 लाख करोड़ के घपले-घोटाले किये। रेल मंत्री रहते हुए लालू जी ने अरबों का भ्रष्टाचार किया, आज भी कोर्ट में केस चल रहे हैं। लेकिन नीतीश जी अब लालू जी के भ्रष्टाचार को नहीं देखते हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

पटना। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शनिवार को बिहार के झंझारपुर लोकसभा में बीजेपी बिहार द्वारा आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि, मैं बिहार की जनता का हृदय से धन्यवाद करना चाहता हूं। कुछ दिन पहले यहां लालू-नीतीश की सरकार ने फतवा जारी किया कि बिहार में रक्षाबंधन और जन्माष्टमी की छुट्टी नहीं होगी। लेकिन बिहार की जनता ने इसके प्रति जो आक्रोश दिखाया, उससे इनका दिमाग ठिकाने आ गया।

पढ़ें :- RJD और कांग्रेस के INDI गठबंधन को न देश के संविधान की परवाह है और न ही लोकतंत्र की : PM मोदी

उन्होंने कहा, 2024 में चुनाव आने वाला है। मैं बिहार की जनता का धन्यवाद करना चाहता हूं कि 2014 में 40% वोट और 31 सीटों के साथ आपने मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने का काम किया।2019 में भी 53% वोट और 39 सीटें देकर आपने फिर से मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाया। झंझारपुर की जनता जिस उत्साह के साथ मोदी जी के समर्थन में यहां आई है, उससे मुझे पूरा भरोसा है कि बिहार में 39 सीटों का रिकॉर्ड तोड़कर सभी 40 सीटें इस बार NDA और भाजपा जीतने जा रही है।

गृहमंत्री ने कहा, G20 में जब हमारे प्रधानमंत्री दुनिया भर के अनेक देशों के राष्ट्राध्यक्षों के बीच अफ्रीकन यूनियन को G20 में शामिल करते हैं, तो हमारी छाती चौड़ी हो जाती है। G20 ने देश के गरीब, युवा और किसान के लिए अनेक मौके खोले हैं। जो declaration हुआ है, वो भारत के आर्थिक विकास का नक्शा खींचने वाला है। दुनिया के सारे देश भारत के साथ व्यापार करने के लिए उत्साहित हैं और मोदी जी के नेतृत्व में वो भरोसा करते हैं कि आने वाले दिनों में भारत दुनिया का नेतृत्व कर सकता है।

लालू यादव और नीतीश कुमार पर साधा निशाना
इस दौरान गृहमंत्री अमित शाह ने लालू यादव और नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, बिहार में लालू-नीतीश जी की सरकार चल रही है। लेकिन यहां हर रोज अपहरण, गोलीबारी, लूट-खसोट, पत्रकारों एवं दलितों की हत्या की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। मैं आपसे कहना चाहता हूं कि ये जो स्वार्थी गठबंधन बना है, वो बिहार को फिर से जंगलराज की दिशा में ले जाने वाला है। लालू जी फिर से एक्टिव हो गए हैं, नीतीश जी Inactive हो गए हैं, तो आप समझ सकते हैं कि बिहार कैसे चलेगा।

विपक्षी गठबंधन पर साधा निशाना
इस दौरान उन्होंने विपक्षी गठबंधन पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, ये जो नया गठबंधन बना है इन्होंने अपना नाम क्यों बदला? जब ये UPA के नाम से काम करते थे, तो इन्होंने 12 लाख करोड़ के घपले-घोटाले किये। रेल मंत्री रहते हुए लालू जी ने अरबों का भ्रष्टाचार किया, आज भी कोर्ट में केस चल रहे हैं। लेकिन नीतीश जी अब लालू जी के भ्रष्टाचार को नहीं देखते हैं। भ्रष्टाचार किया, इसलिए अब UPA के नाम से ये नहीं आ सकते। इसलिए I.N.D.I.A Alliance के नाम से वो आ रहे हैं। मगर आप याद रखना नाम कोई भी रखें, ये वही लालू प्रसाद यादव हैं जिन्होंने बिहार को वर्षों तक पीछे धकेलने का काम किया।

पढ़ें :- केरल में PFI से मदद लेती है कम्युनिस्ट पार्टी और कांग्रेस : अमित शाह

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...