1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 1 दिसंबर राशिफल 2021 : इनका चमकेगा भाग्य, जानिए कैसा रहेगा आपका बुधवार

1 दिसंबर राशिफल 2021 : इनका चमकेगा भाग्य, जानिए कैसा रहेगा आपका बुधवार

1st December Horoscope 2021 : हिंदू धर्म में पंचांग और ग्रह नक्षत्रों को मानने वाले लोग राशिफल (Rashifal) को लेकर बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं। उनको जानना होता है कि आज का राशिफल (Rashifal)  कैसा होगा? बता दें कि दैनिक राशिफल (Daily Horoscope) हर दिन का घटनाओं का फलित होता है। किस राशि को आज के दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए आज का दिन बेहद खास होने वाला है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

1st December Horoscope 2021 : हिंदू धर्म (Hindu Religion) में पंचांग (Almanac) और ग्रह नक्षत्रों को मानने वाले लोग राशिफल (Rashifal) को लेकर बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं। उनको जानना होता है कि आज का राशिफल (Rashifal)  कैसा होगा? बता दें कि दैनिक राशिफल (Daily Horoscope) हर दिन का घटनाओं का फलित होता है। किस राशि को आज के दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि (Rashi) के लिए आज का दिन बेहद खास होने वाला है।

पढ़ें :- Jupiter transit in Taurus : देवताओं के गुरु बृहस्पति देव का वृषभ में हो रहा है गोचर , जानें  विभिन्न राशियों पर प्रभाव

मेष : इस राशि के जातक आत्मसंयत रहें। कारोबार में सावधानी बरतें। आज के दिन कुछ कठिनाइयों सामना करना पड़ सकता है। पिता का साथ मिलेगा और संगीत में रुचि बढ़ सकती है। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं।

वृष : वृष राशि वाले क्रोध व आवेश के अतिरेक से बचें। धन की स्थिति में सुधार होगा। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। मन अशांत रहने से आत्‍मविश्वास में कमी आएगी। परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति सचेत रहें। माता से धन की प्राप्‍ति‍ होगी।

मिथुन : आज के दिन आपको आत्मविश्वास में कमी रहेगी। मानसिक शान्ति का प्रयास करें। माता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। वाहन के रख-रखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। धार्मिक कार्यों के प्रति रुझान रहेगा। मान-सम्‍मान में वृद्धि होगी और प्रियजनों का सहयोग म‍िलेगा।

कर्क : इस राशि के जातकों का रहन-सहन कष्टमय हो सकता है, लेकिन परिवार का साथ मिलेगा। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। शासन सत्‍ता का सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे, वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। यात्रा के योग हैं।

पढ़ें :- Sita Navami 2024 : सीता नवमी का व्रत पति की लंबी उम्र के लिए रखा जाता है , जानें तिथि और पूजन

सिंह : आज के दिन इस राशि वालों की कला, संगीत में रुचि बढ़ सकती है। कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। परिश्रम भी अधिक रहेगा। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। आत्‍मसंयत रहें। परिवार का सहयोग मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में व्‍यवधान आएंगे।

कन्या : बातचीत में संयत रहें और शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। कारोबार का विस्तार हो सकता है। परिवार में शान्ति के लिए प्रयास करें। मानसिक कठिनाईयां आ सकती हैं।

तुला : बुधवार का दिन तुला राशिवालों को भवन सुख में वृद्धि दे सकता है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति सचेत रहें। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। कारोबार के विस्तार के संकेत मिल रहे हैं।

वृश्चिक : व्यर्थ के वाद-विवाद या झगड़ों से बचने की पूरी कोशिश करें, नौकरी में कार्यभार में वृद्धि हो सकती है। अफसरों का सहयोग मिलेगा। परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। नौकरी में विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। वाणी में कठोरता का प्रभाव हो सकता है।

धनु : धनुराशि वाले व्यर्थ के क्रोध से बचें। खर्चों की अधिकता से परेशान हो सकता है। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार के अवसर मिल सकते हैं।

पढ़ें :- 26 अप्रैल का राशिफल 2024 : कन्या समेत इन 5 राशियों के धन और भाग्य में होगी वृद्धि, पढ़ें अपना राशिफल

मकर : धैर्यशीलता में कमी से शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। मन अशांत रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।मित्रों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन की प्राप्ति हो सकती है।

कुंभ : आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। परिवार के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। परिश्रम अधिक रहेगा। आय में वृद्धि होगी, परन्तु परिवार से दूर जाना पड़ सकता है। स्‍वास्‍थ्‍य संबंधी समस्‍याएं परेशान करेंगी। मानसिक शांति रहेगी।

मीन : मीन राशि के जातक शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। सेहत का ध्यान दें। नौकरी में कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। परिश्रम की अधिकता रहेगी। मानसिक शान्ति रहेगी। किसी पैतृक सम्पत्ति की प्राप्ति हो सकती है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...