1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 01 जनवरी 2024 का राशिफल: नए साल के दिन इन राशियों पर बरसेगी कृपा, कारोबार का होगा विस्तार

01 जनवरी 2024 का राशिफल: नए साल के दिन इन राशियों पर बरसेगी कृपा, कारोबार का होगा विस्तार

आज का राशिफल जानिए... क्या कहते हैं आपके सितारे?

By शिव मौर्या 
Updated Date

01 जनवरी 2024 का राशिफल: सोमवार यानी 01 जनवरी का राशिफल आचार्य रत्नाकर तिवारी से जानिए…इन राशि के लोगों की आय में वृद्धि होगी।

पढ़ें :- Mangal Uday 2026 :  ग्रहों के सेनापति मंगल देव आज हो रहे हैं उदय , इन राशियों की चमकेगी किस्मत  

मेष – आज लाभ के अवसर हाथ आएंगे। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। व्यापार में अधिक लाभ होगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी।

वृष – व्यवसाय ठीक चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। आज पारिवारिक सहयोग मिलेगा। शुभ समय।

मिथुन – व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। नेत्र पीड़ा हो सकती है। मानसिक बेचैनी रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे।

कर्क – आज व्यवसाय ठीक चलेगा। नौकरी में कार्यभार रहेगा। आज थकान हो सकती है। आज आय में निश्चितता रहेगी।

पढ़ें :- Navratri 2025 Day 8 Maa Mahagauri : देवी महागौरी की पूजा से पाप , कष्ट और नकारात्मकता दूर होती है , जानें उपाय

सिंह – आज पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आज घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। आय में वृद्धि होगी। कारोबार का विस्तार होगा।

कन्या – आय में वृद्धि होगी। कारोबार लाभप्रद रहेगा। आज दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। आज दूर से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी।

तुला – आज बनते काम बिगड़ सकते हैं। आज आय में निश्चितता रहेगी। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। आज सोच-समझकर निर्णय लें।

वृश्चिक – धन प्राप्ति सुगम होगी। सुख के साधन जुटेंगे। कारोबार लाभदायक रहेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे।

धनु – किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। कारोबार में बुद्धिबल से उन्नति होगी।

पढ़ें :- Chaitra Navratri 2026 : नवरात्रि की महाअष्टमी कल , जानें कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त

मकर – आज राज्य से प्रसन्नता रहेगी। कोई बड़ा काम हो सकता है। आज नई योजना बनेगी। नया उपक्रम प्रारंभ हो सकता है।

कुम्भ – आज अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। व्यवस्था में मुश्किल होगी। दूसरों से अपेक्षा न करें। धीरज और संयम रखकर कार्य करें दिन अच्छे से बीतेगा।

मीन – आज नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। सुख के साधन जुटेंगे। शत्रु परास्त होंगे। आज भाग्य का साथ मिलेगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...