1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. राशिफल 21 मई : इन राशि वालों को रहना होगा सतर्क, इनके लिए दिन है खास

राशिफल 21 मई : इन राशि वालों को रहना होगा सतर्क, इनके लिए दिन है खास

शुक्रवार 21 मई को आपका राशिफल कैसा रहेगा? आइए यहां जानते हैं किस राशि के जातकों को लाभ होगा और किन्हें मिलेगी खुशखबरी। आज मां लक्ष्मी जी की कृपा किन जातकों पर होगी, कैसा रहेगा आज का दिन आइए यहां जानिए दैनिक राशिफल के बारे में । किन्हें मिलेगी सफलता और कौन से जातकों को मिलेगी निराशा।

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ। शुक्रवार 21 मई को आपका राशिफल कैसा रहेगा? आइए यहां जानते हैं किस राशि के जातकों को लाभ होगा और किन्हें मिलेगी खुशखबरी। आज मां लक्ष्मी जी की कृपा किन जातकों पर होगी, कैसा रहेगा आज का दिन आइए यहां जानिए दैनिक राशिफल के बारे में । किन्हें मिलेगी सफलता और कौन से जातकों को मिलेगी निराशा।

पढ़ें :- Jupiter transit in Taurus : देवताओं के गुरु बृहस्पति देव का वृषभ में हो रहा है गोचर , जानें  विभिन्न राशियों पर प्रभाव

मेष

आज आपको किस्मत का साथ मिलेगा। शुभ फलों की प्राप्ति होगी। समय निकालकर अपने आगामी कार्यों को पूरा कर लें। अपनी कार्ययोजना परिजनों के कार्यक्रम के अनुसार ही बनाएं। बुजुर्गों की सेवा करने से मानसिक शांति प्राप्ति होगी। सेहत को लेकर सावधान रहें। उधार की रकम वापस मिलेगी। आपकी रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। युवाओं को नौकरी मिल सकती है। कारोबार में प्रगति होगी। कुंवारों का रिश्ता तय होगा।

वृषभ

प्रभु की आराधना करने से मानसिक व आत्मिक शांति मिलेगी। शारीरिक समस्याओं का सामना कर सकते हैं। कुसंगति से हानि होगी। आपको आज शत्रुओं से सतर्क रहना होगा। कार्यस्थल पर शुभ सूचना मिलेगी। जिम्मेदारी अधिक रहेगी। घर के किसी सदस्य के साथ मतभेद हो सकते हैं। जीवनसाथी की मददसे आपके कार्य पूरे होंगे। दिनचर्या में सुधार लाने का प्रयास करें।रिश्तेदारों से मुलाकात होगी।

पढ़ें :- Sita Navami 2024 : सीता नवमी का व्रत पति की लंबी उम्र के लिए रखा जाता है , जानें तिथि और पूजन

मिथुन

आज रिश्तेदारों की ओर से शुभ सूचना मिलेगी। परिवार में प्रसन्नता का माहौल रहेगा। आज आपकी योग्यता के अनुसार आपको परिणाम हासिल होंगे। बाहरी खानपान परहेज करें। अचानक यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आज का दिन कारोबार से जुड़े लोगों के लिए विशेष रूप से उपयोगी है। लंबित कार्य को पूरा करने का प्रयास करें। आध्यात्मिक लाभ होगा। मित्रों की मदद मिलेगी। सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होगी। किसी भी विवाद से दूर रहें। विरोधी शांत रहेंगे।

कर्क

आपको जोखिम लेने से बचना होगा। आप दूसरों की देखभाल बहुत अच्छे से करते हैं लेकिन अपनी सेहत के बारे में लापरवाह हैं। किसी मित्र से मुलाकात होगी। कर्ज की रकम वापस लेने में परेशानी होगी। अनजान लोगों से दूर रहें। संतान पक्ष को सफलता मिलेगी। आपके लंबित कार्य पूरे होंगे। धन लाभ होने की संभावना है। सेहत के चलते परेशान हो सकते हैं।

सिंह

पढ़ें :- 26 अप्रैल का राशिफल 2024 : कन्या समेत इन 5 राशियों के धन और भाग्य में होगी वृद्धि, पढ़ें अपना राशिफल

आज किसी की बातों मे आकर कोई भी नया काम प्रारंभ न करें। छात्रों को परेशानी हो सकती है। आज कोई आध्यात्मिक प्रवृति वाले व्यक्ति से मुलाकात होगी। बुजुर्गों का मार्गदर्शन मिलेगा। आज का दिन मिला जुला रहेगा। आज आपका रिश्तेदारों एवं मित्रों पर धन खर्च होगाा। दोस्तों के साथ समय बीतेगा । वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते हैं। कार्यस्थल पर नए अवसर मिलेंगे। दफ्तर में किसी से अनबन हो सकती है।

कन्या

वाहन चलाते समय सावधानी रखे। आज के दिन आपका किस्मत का साथ मिलेगा। युवाओं को कड़ी मेहनत करनी होगी। समय पर जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे। आपका कार्य सुचारू चलेगा। व्यापार में प्रगति होगी। अनजान लोग नुकसान पहुंचा सकते है। भौतिक संसाधन जुटाएंगे। जमीन जायदाद के मामले सुलझ सकते हैं। कार्यस्थल में चुनौती मिलेगी। आपके परिवार के सदस्यों से किसी बात को लेकर मतभेद पैदा हो सकते है। आज आप अपनी मेहनत से अपनी हर परेशानी को आसान कर लेंगे।

तुला

आज मेहनत से कांम करें और दिन का जमकर आनंद उठायें। दिन की शुरुआत सामान्य होगी। मित्रों के साथ पार्टी कर सकते हैं। कुंवारों का रिश्ता तय होगा। ऱिश्तेदारों से चर्चा होगी। यात्रा पर जा सकते हैं। धार्मिक आयोजन में हिस्सा ले सकते हैं। ऑफिस में किसी सहयोगी से मदद मिलेगी। किसी जरूरतमंद की आर्थिक सहायता कर सकते हैं। आपमें जोश और उत्साह देखने को मिलेगा। युवाओं को अप्रत्याशित सफलता मिल सकती है।

वृश्चिक

पढ़ें :- Nautapa 2024: नौतपा की भीषण गर्मी में खुद को रखें हाइड्रेटेड, इन बातों का रखें ध्यान

गैरजरूरी कार्यों में खर्च न करें। ऑफिस में किसी से मतभेद हो सकते हैं। तरक्की की सूचना मिलेगी। जीवनसाथी के साथ प्यार बढ़ेगा। बोलचाल के दौरान संयमित रहें। जिम्मेदारी बढ़ेगी। सेहत में सुधार होगा। यात्रा को टालें। कुसंगति से नुकसान होगा। नशापान से दूर रहें। आज किस्मत का साथ मिलेगा। आपकी समस्या का हल निकलेगा। परिवार के किसी सदस्य के साथ घूमने के लिए जा सकते हैं। समय पर कार्य पूरे होंगे।

धनु

आपको किस्मत का सहयोग प्राप्त होगा। अपनी निजी बातें किसी अनजान के सामने न कहें। नुकसान उठाना पड़ सकता है। किसी से विवाद होने की आशंका है। अपरिचित लोगों पर भरोसा न करें। कारोबार की स्थिति ठीक रहेगी। कुछ घर में खुशनुमा माहौल रहेगा। आज किसी दूसरे व्यक्ति की बातों में आकर कोई भी ऐसा काम न करें जिसमें मान सम्मान की हानि उठानी पडें। किसी की बातों से ठेस लग सकती है, लेकिन उपेक्षा करना उचित होगा। समय पर कार्य पूरा कर पाएंगे। संपत्ति विवाद को लेकर कुछ सूचना मिलेगी।

कुंभ

आपके व्यवहार में आज चिड़चिड़ापन देखने को मिलेगा। सेहत ठीक नहीं रहेगी। किसी से आपका विवाद हो सकता है। काफी दिनों के बाद किसी परिचित व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। आप अपने रिश्ते में एक नए आयाम की तलाश करने जा रहे हैं | आपको पार्टनर के व्यवहार से कुछ परेशानी हो सकती है। नकारात्मकता ज्यादा रहेगी। समय पर कार्य पूरे कर पाएंगे। धन लाभ की स्थिति रहेगी। किसी मित्र से मुलाकात होगी। कारोबार ठीक चलेगा। बुजुर्गों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। (और जानें)

मीन

आज का बेहद अच्छा रहेगा। आपकी किसी समस्या का हल निकलेगा। जरूरतमंदों की मदद करेंगे। परिवार से पूर्ण रूप से सहयोग प्राप्त होगा। आज आप अपने व्यवहार पर नियंत्रण रखे। किस्मत का साथ मिलेगा। कार्यस्थल की किसी बड़ी समस्या या किसी दोस्त की परेशानी का हल निकालेंगे। घूमने के लिए जा सकते हैं। खर्च ज्यादा होगा। जीवनसाथी के साथ मधुरता रहेगी। अविवाहितों की शादी तय हो सकती है।

पढ़ें :- Parshuram Jayanti 2024 : भगवान विष्णु के छठे अवतार परशुराम की शक्ति अक्षय थी , जयंती के दिन करें विधि विधान से पूजा

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...