HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Horoscope of 22 April: मिथुन, तुला, कर्क को फायदा ही फायदा, जाने अपनी राशि का हाल

Horoscope of 22 April: मिथुन, तुला, कर्क को फायदा ही फायदा, जाने अपनी राशि का हाल

मेष राशिफल, वृषभ राशिफल, मिथुन राशिफल, कर्क राशिफल, सिंह राशिफल, कन्या राशिफल, तुला राशिफल, वृश्चिक राशिफल, धनु राशिफल, मकर राशिफल, कुंभ राशिफल, मीन राशिफल

By आराधना शर्मा 
Updated Date

मेष राशि

उत्साह के साथ सुबह से दिन की शुरुआत करेंगे। घर में मित्रों और सगे-संबंधियों के आने से खुशी का माहौल रहेगा। उनकी तरफ से मिले उपहारों से आपको प्रसन्नता होगी। आज आर्थिक लाभ मिलने की भी संभावना है। यात्रा की तैयारी रखें। नए काम शुरू कर सकते हैं। उत्तम भोजन करने का अवसर मिलेगा। आज आप ज्यादातर समय आराम करने के मूड में रहेंगे। आज शॉपिंग का मन बना सकते हैं। अपनी कमजोरियों को दूर करें।

पढ़ें :- 16 मई 2024 का राशिफलः इन राशि के लोगों को सक्रियता और सामर्थ्य में वृद्धि बनी रहेगी

वृषभ राशि

आज सावधान रहें। आप के भीतर गुस्सा हावी रहेगा। सेहत खराब हो सकता है। परिवार और आर्थिक मामलों में चिंता बनी रहेगी। स्वभाव की उग्रता के कारण किसी के साथ मतभेद या झगड़े होने की संभावना है। मेहनत का परिणाम नहीं मिलेगा। अपने काम को समय पर पूरा करने की कोशिश करें। आने वाले समय में ज्यादा खर्च आपके बजट को बिगाड़ सकता है। आज आप आर्थिक चिंता में रह सकते हैं। बचत की गई रकम को खर्च करना पड़ सकता है।किसी की बातों में न आएं।

मिथुन राशि 

सुख और शांति बनी रहेगी। बिजनेस में लाभ हो सकेगा। आज लोग आपके काम की सराहना करेंगे। विवाह के इच्छुक लोगों का विवाह पक्का होने की संभावना है। मित्रों से लाभ प्राप्त कर सकेंगे। आपकी आय में वृद्धि होगी। वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी। संतान से अच्छे समाचार प्राप्त होंगे। घर की मरम्मत के लिए काम शुरू कराएंगे। दंपत्तियों के बीच मधुरता बढ़ेगी।

कर्क राशि

आज समय और धन दोनों खर्च करेंगे। बिजनेस में लाभ होगा तथा बहुत दिनों से अटका कार्य पूरा होने से मन को शांति मिलेगी। परिवार में शांति और आनंद का वातावरण रहेगा। सरकारी कामों में लाभ प्राप्त हो सकेगा। आपके मान- सम्मान में वृद्धि होगी। आर्थिक लाभ होने की संभावना बन रही है। आज के दिन आप अपने सभी कार्य बेहतरीन तरीके से पूरा कर सकेंगे। परिवार के साथ कहीं बाहर जाने का प्रोग्राम बन सकता है।

सिंह राशि

आज किसी भी कार्य में मन नहीं लगेगा। विवाद के कारण किसी करीबी से नाराज होने की आशंका बनी रहेगी। सेहत का ध्यान रखना होगा। जल्दबाजी में कोई निर्णय नहीं लें, अन्यथा गलती हो सकती है। बिजनेस या नौकरी में परेशानी आएगी। इच्छानुसार परिणाम नहीं मिलेंगे। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा हो सकती है। सरकारी कार्यों बाधा आ सकती है। सोचे हुए काम पूरे होने में संदेह है। वैवाहिक जीवन तनावपूर्ण हो सकता है।

पढ़ें :- 15 मई 2024 का राशिफलः इन राशि के लोग स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी बरतें

कन्या राशि

आज नई जिम्मेदारी न लें।अपने कार्यों को पूरा करने की कोशिश करें। कारोबारियों के लिए दिन सामान्य है। बाहर के खाद्य पदार्थों से तबीयत खराब होने की आशंका रहेगी। क्रोध को नियंत्रण में रखने के लिए मौन रहना सही साबित होगा। धन खर्च अधिक होगा। गुप्त शत्रु आपका नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। सरकार विरोधी या नियम विरोधी कामों से दूर रहें। जीवनसाथी के साथ विचारों का मतभेद हो सकता है।

तुला राशि

आज का दिन मौज-मस्ती से भरपूर रहेगा। आप सम्मान प्राप्त करेंगे। यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। बिजनेस में उन्नति का दिन है। कारोबार के पार्टनर्स से लाभ की बात होगी। आज किसी नए कार्य की शुरुआत भी कर सकते हैं। सुंदर वस्त्र या आभूषणों की खरीदारी होगी। दांपत्य और वाहन सुख प्राप्त होगा। तंदुरुस्ती और मानसिक सेहत अच्छा बना रहेगा। मित्रों के साथ पार्टी का प्रोग्राम बनेगा।

वृश्चिक राशि

आज आपके आसपास का माहौल तन-मन को स्वस्थ रखेगा। तय कार्य में कामयाबी मिलेगी। नौकरी में साथी कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा। इस कारण आप अपना टारगेट आसानी से पूरा कर लेंगे। विरोधियों और शत्रुओं की चाल सफल नहीं हो पाएगी। रिश्तेदार पक्ष की ओर से लाभ होगा। अचानक किसी कार्य में धन खर्च हो सकता है। आज निवेश को लेकर भी तनाव न लें। करियर को लेकर आप कोई योजना बना सकते हैं। सेहत सुधरेगी।

धनु राशि

आज आपको संयम बरतने की जरूरत है। पेट से संबंधित बीमारियां दिक्कत पैदा करेगी। आर्थिक परेशानी होगी। किसी भी कार्य में कामयाबी नहीं मिलने से निराशा हो सकती है। साहित्य या अन्य किसी रचनात्मक कार्य के प्रति रुचि बढ़ेगी । संतान को लेकर चिंता रहेगी। अपनी जरूरतों में कटौती कर सकतेहैं। यात्रा की योजना को टालें। नौकरीपेशा लोग आज केवल अपने कार्य से कार्य रखें। बेकार की बहस में समय नष्ट न करें।

मकर राशि

आज आपकी सेहत ठीक नहीं रहेगी। परिवार में कलह का माहौल रहेगा। हंसी-खुशी का अभाव रहेगा। अपनों से मनमुटाव का प्रसंग हो सकता है। शारीरिक दर्द हो सकता है। नींद का अभाव रहेगा। मानहानि होने की आशंका है। संभलकर व्यवहार करें। प्रतिकूलताओं में वृद्धि से आपका दिन चिंता में गुजरेगा। शत्रुओं से सावधान रहना होगा। किसी को साल न दें।

पढ़ें :- 13 मई 2024 का राशिफलः सोमवार के दिन इन राशियों पर बरसेगी कृपा, पूरे होंगे सभी काम

कुंभ राशि 

आज आर्थिक चिंता कम होगी। मानसिक रूप से प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। शारीरिक ठीक रहेगी। वातावरण आनंदित रहेगा। टारगेट पूरा कर पाएंगे। विशेष कर भाई-बहनों के साथ संबंधों में मधुरता का अनुभव करेंगे। किसी छोटी यात्रा पर जा सकते हैं।छात्रों के लिए आज का समय अच्छा है। नौकरी मिलने की संभावना है।

मीन राशि

आज वाणी पर संयम रखें। विवाद की आशंका बनी रहेगी। विचलित रहेंगे। खर्च पर भी कंट्रोल रखना होगा। धन सम्बंधित लेन-देन में भी सावधानी की आवश्यकता है। शारीरिक एवं मानसिक सेहत में गिरावट आ सकती है। परिजनों से मनमुटाव हो सकता है। खान-पान में लापरवाही न करें। आप थकान भी महसूस करेंगे। अपने कार्यों को लेकर आलस्य न करें।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...