1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Horoscope of 26 April 2023: सिंह, मिथुन राशि के जातकों को बिजनेस में होगा लाभ, जाने अपनी राशि का हाल

Horoscope of 26 April 2023: सिंह, मिथुन राशि के जातकों को बिजनेस में होगा लाभ, जाने अपनी राशि का हाल

आज के राशिफल के अनुसार मिथुन, सिंह के जातकों को फायदा होने की संभावना है। वहीं वृषभ दुविधा की स्थिति में रहेंगे। वृश्चिक, कुंभ के जातकों को सावधान रहना होगा।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

मेष राशि

आज आपका मन चंचल रहेगा, इस कारण आपको निर्णय लेने में काफी परेशानी होगी। कोई भी आवश्यक काम पूरा नहीं कर पाएंगे। शत्रुओं का सामना करना पड़ेगा, लेकिन दोपहर के बाद नए काम को करने की प्रेरणा मिलेगी। आप किसी बौद्धिक या तार्किक चर्चा में भाग लेंगे। साहित्य लेखन के लिए अच्छा दिन होने के कारण आप लेखन में प्रतिभा दिखा सकते हैं। परिवार के साथ समय अच्छा गुजरेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से बाहर घूमने जाने का कार्यक्रम स्थगित कर देना फायदे में रहेगा।

पढ़ें :- 24 अप्रैल 2024 का राशिफल : इन 5 राशियों पर गणेशजी की बरसेगी कृपा, धन-संपदा में होगी वृद्धि

वृषभ राशि

आज आपका दुविधापूर्ण व्यवहार आपको मुश्किल में डाल सकता है। जिद्दी स्वभाव के कारण किसी के साथ सामान्य चर्चा भी विवाद का रूप ले लेगी। यात्रा की योजना आज पूरी नहीं होगी, इसे रद्द करना पड़ सकता है। यह आपके लिए लाभदायक भी है। आज साहित्यकारों और कलाकारों को अपना कौशल दिखाने का अवसर मिलेगा। परिजनों के साथ कोई विवाद हो सकता है। मौन रहने का प्रयास करें। सेहत की दृष्टि से समय मध्यम फलदायक है।

मिथुन राशि

आज का दिन फायदेमंद हो सकता है। ताजगी और प्रसन्नता का अनुभव होगा। मित्रों तथा सगे-संबंधियों के साथ मिलकर उत्तम भोजन का आनंद लेंगे। आर्थिक लाभ मिलने के साथ ही कहीं से उपहार प्राप्त हो सकता है। इससे आप अधिक खुश होंगे। सभी के साथ मिलकर आनंददायक समय गुजारेंगे। दांपत्यजीवन खुशनुमा बना रहेगा। इस दौरान सेहत भी ठीक बना रहेगा। निगेटिव विचार दूर होने से मन में उत्साह बना रहेगा। छात्र अपनी पढ़ाई पर ध्यान दे पाएंगे।

कर्क राशि

बेचैनी तथा अस्वस्थता का अनुभव होगा। दुविधा के कारण आपकी निर्णय शक्ति प्रभावित होगी। किसी मित्र के साथ मनमुटाव का प्रसंग बनने से किसी काम में मन नहीं लगेगा। पिता के सेहत को लेकर चिंता होगी। धन का खर्च बढ़ेगा। गलतफहमी या वाद-विवाद से दूर रहने की आवश्यकता है। आज कारोबार या कार्यस्थल पर दूसरों के साथ बातचीत करने में सतर्कता बरतें। किसी को सलाह न दें।

सिंह राशि

आज बिजनेस में लाभ और आय में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा लोग अपना काम सही समय पर कर सकेंगे। उत्तम भोजन प्राप्त होगा। मित्रों के साथ कहीं बाहर जा सकते हैं। मित्रों से आज विशेष सहायता प्राप्त होगी। कुछ खरीदारी के लिए कहीं बाहर जाने का अवसर मिलेगा। बुजुर्गों तथा बड़े भाई-बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। कोई शुभ प्रसंग हो सकता है। वैवाहिक जीवन बेहतर रहेगा। दंपत्तियों को एक दूसरे का सहयोग मिलेगा। सेहत की दृष्टि से आज का दिन उत्तम है।

पढ़ें :- 17 अप्रैल 2024 का राशिफलः इन राशि के लोगों को आज मिल सकता है भाग्य का साथ

कन्या राशि

आज का दिन आपके लिए शुभ फलदायी है। नए काम की शुरुआत सफल रहेगी। बिजनेस करने वालों तथा नौकरीपेशा लोगों के लिए लाभ का दिन है। प्रमोशन की संभावना है। अफसरों से लाभ होगा। धन और मान-सम्मान मिलेगा। परिवार की ओर से लाभ होगा। घर में आनंद का वातावरण छाया रहेगा। सेहत अच्छा रहेगा। मन में सकारात्मक विचार आएंगे। ज्यादातर काम पूरे होंगे। कारोबार के काम से बाहर जाना पड़ सकता है। दंपत्तियों के बीच कोई मतभेद दूर होगा।

तुला राशि

आज आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकेंगे। बिजनेस को आगे बढ़ाने के नए तरीके अपनाएंगे। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। बौद्धिक कामों और साहित्य लेखन में सक्रिय रहेंगे। तीर्थ यात्रा पर जाने का अवसर मिलेगा। विदेश में रहने वाले मित्रों और सगे-संबंधियों के समाचार प्राप्त होंगे। दोपहर के बाद किसी काम में मन नहीं लगेगा। संतान की चिंता सताएगी। आज किसी भी चर्चा या वाद-विवाद में न पड़ें। किसी के सकारात्मक व्यवहार से मन प्रसन्न रहेगा।

वृश्चिक राशि

आज सतर्क रहें। नए काम का आरंभ न करें एवं क्रोध पर संयम रखें। किसी भी तरह के गलत काम से दूर ही रहें, आगे बड़ा नुकसान हो सकता है। शेयर मार्केट में निवेश सोच-समझकर ही करें। नए संबंध स्थापित करने से पहले गंभीरता से विचार करें। अधिक खर्च होने से चिंता हो सकती है। प्रभु की आराधना तथा ध्यान करने से लाभ होगा। सेहत को लेकर लापरवाही ना करें। छात्रों के लिए दिन अनुकूल है।

धनु राशि

पठन पाठन से जुड़े कार्यों के लिए आज का दिन शुभ है। यात्रा, मित्रों के साथ मुलाकात, स्वादिष्ट भोजन और वस्त्र परिधान आज के दिन को मनोरंजन से भरपूर बनाने वाले हैं। कारोबार में भागीदारी के काम में लाभ होगा। आज कोई अधूरा काम पूरा होने से खुशी होगी। जीवनसाथी के साथ के संबंधों में अधिक घनिष्ठता रहेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। सेहत की दृष्टि से समय अच्छा है। आज  नए काम की शुरुआत भी आप कर सकते हैं।

मकर राशि 

आपका सेहत आज अच्छा रहेगा। आप मान-सम्मान प्राप्त कर सकेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ मौज-मस्ती में समय बिताएंगे। आज बिजनेस में आपको अच्छा लाभ हो सकेगा। धन लाभ होने की भी संभावना है। साथ में काम करने वाले लोग आपको सहयोग करेंगे। शत्रुओं को पराजित कर सकेंगे। आपको कानूनी मामलों से दूर रहना चाहिए। किसी से मतभेद हो सकते हैं।

पढ़ें :- 16 अप्रैल 2024 का राशिफलः मंगलवार के दिन इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, पूरे होंगे रूके हुए काम

कुंभ राशि

आपका अच्छा रहेगा। विचारों में स्थिरता लाएं। कोई आवश्यक निर्णय ना लेना अधिक अच्छा है। यात्रा में बाधा आ सकती है। मनमाफिक कार्य पूरा नहीं होने से आप हताशा का अनुभव करेंगे। कार्यस्थल पर असहयोग से आप परेशान रह सकते हैं। व्यापारियों को बिजनेस में कोई बड़ा निर्णय नहीं लेना चाहिए। पेट में दर्द से परेशानी हो सकती है। परिजनों के साथ अनबन हो सकती है।संतान के सेहत या पढ़ाई की चिंता सताएगी। सोच समझकर खर्च करें।

मीन राशि

आज आपमें आलस्य रहेगा। किसी करीबी की तबीयत खराब हो सकती है। इस कारण चिंता बनी रहेगी। परिजनों के साथ नाराजगी हो सकती है। दिक्कतें आपके मन को विचलित कर देगी। आज कार्यस्थल पर भी आपका मन काम में नहीं लगेगा। आज मकान और वाहन के दस्तावेजी काम में सतर्कता रखें। मानहानि हो सकती है। व्यापार में लेनदेन सावधानी से करें।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...