1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 5 जनवरी 2021 का राशिफल: सिंह राशि के जातक रखें अपनी वाणी पर नियंत्रण, जानिए अपनी राशि का हाल

5 जनवरी 2021 का राशिफल: सिंह राशि के जातक रखें अपनी वाणी पर नियंत्रण, जानिए अपनी राशि का हाल

By आराधना शर्मा 
Updated Date

मेष राशि

सबसे पहले अगर हम मेष राशि वालों की बात करे तो इस राशि के लोग छुट्टी का प्लान बना सकते है और खुद के लिए थोड़ा समय निकाल सकते है। इसके इलावा बदलते मौसम के कारण थकान महसूस हो सकती है। जहाँ एक तरफ आपको अपने जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, वही दूसरी तरफ जो विद्यार्थी है उन्हें अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए।

पढ़ें :- 26 अप्रैल का राशिफल 2024 : कन्या समेत इन 5 राशियों के धन और भाग्य में होगी वृद्धि, पढ़ें अपना राशिफल

वृषभ राशि 

इस राशि के लोग दूसरों की बातों में जल्दी आ जाते है, इसलिए किसी की चापलूसी भरी बातों में न आएं। इसके साथ ही स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहे, क्यूकि पेट संबंधी समस्या हो सकती है। बहरहाल खुद पर भरोसा रखे और परिवार के साथ तालमेल बना कर रहे।

मिथुन राशि

इस राशि के लोगों को कामकाज की तरफ फोकस करने की जरूरत है और जरूरी कामों के लिए आपको घर से दूर भी जाना पड़ सकता है। इसके इलावा कोई पुरानी बात आपको परेशान कर सकती है, लेकिन घर में सुख शांति बनी रहेगी।

पढ़ें :- Nautapa 2024: नौतपा की भीषण गर्मी में खुद को रखें हाइड्रेटेड, इन बातों का रखें ध्यान

कर्क राशि

इस राशि के लोगों को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए, क्यूकि अधिक काम की वजह से थकान महसूस हो सकती है। इसके साथ ही कही बाहर खाना न खाएं और नौकरी में हल्की सी नोंक झोंक हो सकती है, इसलिए उसे ज्यादा गंभीरता से न ले। बता दे कि काफी समय से पेडिंग पड़े काम आज पूरे हो सकते है।

सिंह राशि

इस राशि के लोगों को विनम्रता से बात करनी चाहिए और अपनी वाणी को नियंत्रण में रखना चाहिए। इसके इलावा कोई आपकी भावनाओं का गलत फायदा उठा सकता है, जिसके कारण आपका मन विचलित रहेगा। यहाँ तक कि बड़े भाई और पिता से विचार न मिलने के कारण कहा सुनी हो सकती है, लेकिन ऐसी स्थिति में आपको धैर्य नहीं खोना चाहिए।

कन्या राशि

पढ़ें :- Parshuram Jayanti 2024 : भगवान विष्णु के छठे अवतार परशुराम की शक्ति अक्षय थी , जयंती के दिन करें विधि विधान से पूजा

इस राशि के लोग किसी नयी चीज को खरीदने की योजना बना रहे है, लेकिन इन्हे काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। बता दे कि गैर जरूरी चीजों पर खर्च अधिक होने के कारण आर्थिक स्थिति कमजोर पड़ सकती है। इसके इलावा वाहन चलाते समय अगर सावधानी बरतेंगे तो ज्यादा बेहतर होगा।

तुला राशि

इस राशि के लोग अगर कोई जरूरी काम करना चाहते है, तो शाम का समय आपके लिए एकदम सही रहेगा। हालांकि जल्दबाजी करने से काम बिगड़ भी सकता है। बता दे कि आपकी तरक्की में मुश्किलें भी आ सकती है और आपसी संबंधों में तनाव की स्थिति भी उत्पन्न हो सकती है। ऐसे में अगर आप माँ संतोषी की पूजा करेंगे, तो आपके बिगड़े काम बनेंगे।

वृश्चिक राशि

इस राशि के लोगों को स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है, क्यूकि आपको कोई छोटी सी बीमारी हो सकती है, लेकिन डरने की जरूरत नहीं है। इसके इलावा घर में किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है, जिसके कारण मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा। हालांकि रिश्तों में नयी शुरुआत होने के योग भी बन रहे है।

धनु राशि

पढ़ें :- Venus Transit in Aries 2024:  शुक्र देव का मेष राशि में गोचर, जानें राशियों पर क्या प्रभाव पड़ सकता है

इस राशि के लोगों के वैवाहिक जीवन में जो परेशानियां चल रही है, वो खत्म हो सकती है। जहाँ एक तरफ माता पिता का सहयोग मिलेगा, वही दूसरी तरफ अचानक अधिक खर्च होने से आर्थिक नुक्सान भी हो सकता है। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहे और चोट तथा रोग से बचे। इसके साथ ही पैसों का लेन देन करने से भी आपको बचना चाहिए।

इस राशि के लोग दिन भर घर के कामों में उलझे रहेंगे और साथ ही भविष्य से संबंधित योजनाओं की तरफ भी आपका ध्यान केंद्रित रहेगा। यहाँ तक कि आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए भी आप कई योजनाएं बना सकते है। ऐसे में अधिक काम होने के कारण आपको थकावट सी महसूस हो सकती है।

कुंभ राशि

इस राशि के लोगों को काफी समय से चल रही समस्या से छुटकारा मिल सकता है। हालांकि निवेश की दृष्टि से आज का दिन शुभ नहीं है और किसी संबंधी से झगड़ा भी हो सकता है। इसके इलावा अपने व्यव्हार में संयम बनाएं रखे, क्यूकि आपको धन लाभ होने के योग भी बन रहे है।

मीन राशि 

इस राशि के लोग किसी नयी जगह निवेश तो करना चाहते है, लेकिन फिर भी इनके पास इससे संबंधित कोई खास योजना नहीं है। इसके इलावा अपने बच्चों के सुझाव को नजरअंदाज न करे, क्यूकि इससे आपको काफी फायदा हो सकता है। इसके साथ ही किसी जरूरतमंद दोस्त की मदद करने से आपके आपसी संबंध और रिश्ते ज्यादा मजबूत होंगे।

पढ़ें :- Vastu Tips : घर से बाहर निकाल दें ये चीजें, घर में बढ़ेगी सुख समृद्धि
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...