1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. इंडोनेशिया की राजधानी उत्तरी जकार्ता में भीषण हादसा 17 लोगों की मृत्यु, एक दर्जन से अधिक लोग घायल

इंडोनेशिया की राजधानी उत्तरी जकार्ता में भीषण हादसा 17 लोगों की मृत्यु, एक दर्जन से अधिक लोग घायल

इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में शुक्रवार रात एक तेल डिपो में आग लग गई।  जिसमें 17 लोगों की मृत्यु हो गई दर्जन से अधिक लोग आग में जल गए जिससे उनकी हालत काफी खराब बताई जा रही है

By प्रिया सिंह 
Updated Date

Jakarta Fire Incident: जकार्ता में शुक्रवार रात एक तेल डिपो में आग लग गई।  जिसमें 17 लोगों की मृत्यु हो गई दर्जन से अधिक लोग आग में जल गए जिससे उनकी हालत काफी खराब बताई जा रही है| मौके पर मौजूद परिजनों ने आग की सूचना फायर ब्रिगेड को दी सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने किसी तरह आग पर काबू पाया|

पढ़ें :- सऊदी अरब में भीषण सड़क हादसा, 20 लोगों की मौत और 29 घायल

खबरों के अनुसार बताया जा रहा है कि यह घटना इंडोनेशिया की राजधानी उत्तरी जकार्ता कि है| सरकारी ऊर्जा कंपनी पर्टामिना (Pertamina) के तेल डिपो घनी आबादी वाले इलाके में है। यह इंडोनेशिया की ईंधन जरूरतों का 25% आपूर्ति करता है।

इस मामले को लेकर फायर ब्रिगेड के अधिकारियों ने कहा कि कम से कम 260 दमकलकर्मी और दमकल की 52 गाड़ियों के जरिए आग पर काबू पाया गया।

इस घटना की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसको देखकर लोग दहशत में है|पर्टामिना के एरिया मैनेजर एको क्रिस्टियावान ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि भारी बारिश के दौरान बिजली गिरने के बाद एक पाइपलाइन फट गई जिससे आग लग गई।

पढ़ें :- पटाखा फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 3 लोगों की मौत और कई लोग घायल
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...