1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखनऊ में खौफनाक साजिश: बहू ने प्रेमी संग मिलकर की सास की हत्या, CCTV बंद कर रचा पूरा खेल

लखनऊ में खौफनाक साजिश: बहू ने प्रेमी संग मिलकर की सास की हत्या, CCTV बंद कर रचा पूरा खेल

लखनऊ के महानगर इलाके में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां 44 साल की बहू ने अपने 22 साल के प्रेमी के साथ मिलकर 69 वर्षीय सास की हत्या कर दी।

By हर्ष गौतम 
Updated Date

लखनऊ। लखनऊ के महानगर इलाके में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां 44 साल की बहू ने अपने 22 साल के प्रेमी के साथ मिलकर 69 वर्षीय सास की हत्या कर दी। पुलिस जांच में सामने आया है कि हत्या को अंजाम देने से पहले दोनों ने घर के अंदर लगे CCTV कैमरे बंद कर दिए, ताकि किसी को उन पर शक न हो। इसके बाद सास के हाथ-पैर बांधकर गला दबा दिया गया। हत्या के बाद दोनों घर से कार लेकर निकल गए और कुछ दूरी पर जाकर मोबाइल से CCTV फिर से ऑन कर दिया, जिससे लगे कि सब कुछ सामान्य है।

पढ़ें :- सैफई मेडिकल कॉलेज में शर्मनाक मामला, मानसिक मरीज से दुष्कर्म, 5 माह की गर्भावस्था से खुलासा

रोने का नाटक, लेकिन CCTV और डॉग स्क्वायड ने खोल दी साजिश

घटना के कुछ देर बाद जब पोता घर पहुंचा, तो उसने दादी को बेहोश हालत में देखा और तुरंत पिता व मां को फोन किया। सूचना मिलते ही बहू अपने प्रेमी के साथ घर लौटी और रोने का नाटक करने लगी। उसने दावा किया कि घर में लूटपाट के बाद हत्या हुई है। लेकिन पुलिस को जांच के दौरान बड़ा सुराग मिला। घर के अंदर का CCTV दोपहर 2 से 4 बजे तक बंद मिला, जबकि बाहर लगे कैमरों में बहू अपने प्रेमी के साथ घर से निकलते दिखी। मामले की जांच के दौरान पहुंचे डॉग स्क्वायड ने भी आरोपी प्रेमी के पास जाकर रुक गया, जिससे पुलिस का शक और गहरा गया। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने हत्या की साजिश कबूल कर ली।

4 साल का अफेयर बना हत्या की वजह, घर में ही रहता था प्रेमी

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी महिला रंजना वर्मा और उसका प्रेमी राजन शर्मा पिछले 4 साल से अफेयर चल रहा था। यह बात घरवालों को पता चल चुकी थी, जिसके बाद दोनों के मिलने पर रोक लगा दी गई थी। सास निर्मला देवी भी इस रिश्ते का विरोध करती थीं, जिससे बहू नाराज रहती थी। आरोपी प्रेमी राजन शर्मा घर के ही फर्स्ट फ्लोर पर किराए पर रहता था और पेशे से ओला टैक्सी ड्राइवर है। उसने ही घर के CCTV का कंट्रोल अपने पास रखा हुआ था। शनिवार को जब घर के पुरुष सदस्य काम पर चले गए, तो दोनों ने पहले कैमरे बंद किए और फिर वारदात को अंजाम दे दिया।

पढ़ें :- लखनऊ में लव मैरिज से नाराज ससुर ने बेटी के सामने दामाद को उतारा मौत के घाट,परिवार में मचा कोहराम

मृतका के परिवार में बेटा, बहू और पोते-पोतियां साथ रहते थे। पुलिस के मुताबिक, परिवार में इस रिश्ते को लेकर पहले से विवाद चल रहा था और कई बार झगड़े भी हो चुके थे।फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...