1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. Hot Water Benefits in Winter : ठंड के मौसम पीएं गर्म पानी , जानें हाइड्रेटेड रहने का चमत्कार

Hot Water Benefits in Winter : ठंड के मौसम पीएं गर्म पानी , जानें हाइड्रेटेड रहने का चमत्कार

ठंड के मौसम शरीर को पर्यात पानी मिलता रहे इसके लिए समय समय पर पानी पीते रहना जरूरी है। मौसम के असर के कारण ठंड में पानी अधिक ठंडा हो जाता है और अधिकतर लोग पानी से दूरी बना लेते है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Hot Water Benefits in Winter : ठंड के मौसम शरीर को पर्यात पानी मिलता रहे इसके लिए समय समय पर पानी पीते रहना जरूरी है। मौसम के असर के कारण ठंड में पानी अधिक ठंडा हो जाता है और अधिकतर लोग पानी से दूरी बना लेते है। इसका दुष्परिणाम होता है कि पानी की कमी के कारण बीमारियां आक्रमण कर देती है। आइये जानते है कि इस मौसम में शरीर की पानी की आवश्यकता कैसे पूरी करते रहना है।

पढ़ें :- Flaxseeds Health Benefits :अलसी शुगर व बीपी पर रखता है कंट्रोल , कोलेस्ट्रॉल के लिए राम बाण है

1. सर्दियों में स्वस्थ रहना चाहते हैं तो आपको अपने खानपान में सुधार करने की जरूरत है।  ठंड के मौसम में अपनी प्रतिरक्षा प्रणाली को स्वस्थ रखने के लिए आप गाजर और आलू ,साग जैसी सर्दियों की सब्जियां भी खा सकते हैं।

2.  सर्दियों के दौरान पर्याप्त प्राकृतिक धूप नहीं मिलती है, तो इससे विटामिन डी की कमी हो सकती है जो आपके स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकती है।

3. हमें हमेशा गर्मियों के दौरान हाइड्रेटेड रहने के लिए याद दिलाया जाता है। गर्म पानी पीने से पेट में ऐंठन और दर्द की परेशानी दूर होती है। इससे बॉडी हाइड्रेट रहती है और शरीर डिटॉक्स भी होता है।  ये आपकी पाचन शक्ति को बढ़ाता है।

4.जो लोग अपने बढ़ते वजन को लेकर परेशान है, उनके लिए गर्म पानी बहुत फायदेमंद है। ये मेटाबोलिज्म (Metabolism) को बढ़ाकर तेजी से वजन कम करने में मदद कर सकता है और शरीर में जमा अतिरिक्त वसा खत्म होता है।

पढ़ें :- winter health tips :  सर्दियों के मौसम में सेहत को पटरी पर दौड़ाते रहना एक कठिन टास्क है , करें ये उपाय

5.ठंड के मौसम में अक्सर लोगों को सर्दी और जुकाम की शिकायत हो जाती है। इसकी वजह से शरीर में कई सारी बीमारियां भी होती है। ऐसे में गर्म पानी आपको इससे बचाता है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...