1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. कोरोना की दूसरी लहर से भारत के ‘कार बाजार’ को कितना नुकसान हुआ?

कोरोना की दूसरी लहर से भारत के ‘कार बाजार’ को कितना नुकसान हुआ?

कोरोना की दूसरी लहर से Maruti Suzuki, Hyundai, Tata Motors, Mahindra, Kia, Toyota और MG Motor जैसी कार कंपनियों को भारी नुकसान पहुंचा हैं, जहां देश के ज्यादा तर राज्यों में लगाए गए लॉकडाउन से इन सभी कंपनियों की बिक्री में भारी गिरावट दर्ज की गई है।

By प्रीति कुमारी 
Updated Date

कोरोना की दूसरी लहर से Maruti Suzuki, Hyundai, Tata Motors, Mahindra, Kia, Toyota और MG Motor जैसी कार कंपनियों को भारी नुकसान पहुंचा है।दरअसल, कोरोना की चैन को तोड़ने के लिए मई महीने में देश के ज्यादा तर राज्यों में लॉकडाउन लगा रहा, जिसके कारण इन सभी कार कंपनियों की बिक्री में भारी गिरावट दर्ज की गई है। आज हम आपको इन सभी कार कंपनियों की मई महीने में हुई बिक्री के बारे में बताने जा रहे हैं। इसके अलावा हम आपको यह भी बताएंगे कि पिछले साल के मई महीने और इस साल के अप्रैल महीने के मुकाबले इन कंपनियों की बिक्री में कितना अंतर आया है।

पढ़ें :- Land Rover Defender OCTA  :  3 जुलाई को उठेगा लैंड रोवर डिफेंडर OCTA से पर्दा , जानें कीमत और सस्‍पेंशन

टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (Toyota Kirloskar Motor)
टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (Toyota Kirloskar Motor) ने मई 2021 में केवल 707 यूनिट्स की भारतीय बाजार में बिक्री की। जबकि, मई 2020 में कंपनी ने 1,639 यूनिट्स की भारतीय बाजार में बिक्री की थी। पिछले साल की तुलना में इस साल मई महीने में कंपनी की बिक्री में 57 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, अगर इस साल के अप्रैल महीने से तुलना करें, तो कंपनी की बिक्री में 93 फीसदी की भारी गिरावट आई है। बता दें कि अप्रैल 2021 में कंपनी ने 9,622 गाड़ियों की भारत में बिक्री की थी।

ह्यूंदै मोटर इंडिया (Hyundai Motor India)
ह्यूंदै मोटर इंडिया (Hyundai Motor India) ने मई 2021 में 25,001 कारों की भारतीय बाजार में बिक्री की। जबकि, मई 2020 में कंपनी ने 6,883 पैसेंजर गाड़ियों की भारत में बिक्री की थी। मई 2020 के मुकाबले मई 2021 में कंपनी की बिक्री में 263.22 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि, अप्रैल 2021 में कंपनी के 49,002 पैसेंजर वाहनों की भारत में बिक्री हुई थी। यानी, अप्रैल महीने के मुकाबले मई महीने में कंपनी की बिक्री में 48.97 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

टाटा मोटर्स (Tata Motors)
टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने मई 2021 में 15,181 पैसेंजर गाड़ियों की भारतीय बाजार में बिक्री की। जबकि, मई 2020 में कंपनी ने 3,152 पैसेंजर गाड़ियों की भारत में बिक्री की थी। मई 2020 के मुकाबले मई 2021 में कंपनी की बिक्री में 382 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि, अप्रैल 2021 में कंपनी के 25,095 पैसेंजर वाहनों की भारत में बिक्री हुई थी। यानी, अप्रैल महीने के मुकाबले मई महीने में कंपनी की बिक्री में 40 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

मारुति सुजुकी इंडिया (Maruti Suzuki India)
Maruti Suzuki ने मई 2021 में 32,903 पैसेंजर गाड़ियों की भारतीय बाजार में बिक्री की है। जबकि, मई 2020 में कंपनी ने 13,702 यूनिट्स की भारत में बिक्री की थी। यानी, मई 2020 के मुकाबले मई 2021 में कंपनी की बिक्री में 140 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि, अप्रैल 2021 के मुकाबले मई 2021 में मारुति सुजुकी की बिक्री में 76 फीसदी की भारी गिरावट दर्ज की गई है। बता दें कि अप्रैल 2021 में मारुति की 1,35,879 पैसेंजर गाड़ियों की भारत में बिक्री हुई थी।

किया इंडिया (Kia India)
Kia ने मई 2021 में कुल 11,050 यूनिट्स की भारतीय बाजार में बिक्री की। जबकि, अप्रैल 2021 में कंपनी ने कुल 16,111 यूनिट्स की बिक्री की थी। यानी, अप्रैल 2021 के मुकाबले Kia की बिक्री में मई 2021 में 31 फीसदी की भारी गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, पिछले साल के मई महीने के मुकाबले Kia की बिक्री में 85 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई। बता दें कि Kia ने मई 2020 में केवल 1661 कारों की भारत में बिक्री की थी।

पढ़ें :- Mercedes Benz S Class Safety : मर्सिडीज बेंज एस क्लास की सेफ्टी पर सवाल, ऑटोब्रेकिंग पर खड़ा हुआ प्रश्न

एमजी मोटर इंडिया (MG Motor India)
MG Motor ने मई 2021 में कुल 1016 कारों की भारतीय बाजार में बिक्री की। जबकि, अप्रैल 2021 में कंपनी ने कुल 2565 कारों की बिक्री की थी। यानी, अप्रैल 2021 के मुकाबले मई 2021 में कंपनी की बिक्री में 60 फीसदी की भारी गिरावट आई है। हालांकि, पिछले साल के मई महीने के मुकाबले कंपनी की बिक्री में 43 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बता दें कि मई 2020 में एमजी मोटर इंडिया ने केवल 710 गाड़ियों की भारत में बिक्री की थी।

महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra)
महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) ने मई 2021 में 8,004 पैसेंजर गाड़ियों की भारतीय बाजार में बिक्री की। जबकि, मई 2020 में कंपनी ने 3,867 पैसेंजर गाड़ियों की भारत में बिक्री की। मई 2020 के मुकाबले मई 2021 में कंपनी की बिक्री में 107 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि, अप्रैल 2021 में कंपनी के 18,285 पैसेंजर वाहनों की भारत में बिक्री हुई थी। यानी, अप्रैल महीने के मुकाबले मई महीने में कंपनी की बिक्री में 56.2 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

ह्यूंदै मोटर इंडिया (Hyundai Motor India)
ह्यूंदै मोटर इंडिया (Hyundai Motor India) ने मई 2021 में 25,001 कारों की भारतीय बाजार में बिक्री की। जबकि, मई 2020 में कंपनी ने 6,883 पैसेंजर गाड़ियों की भारत में बिक्री की थी। मई 2020 के मुकाबले मई 2021 में कंपनी की बिक्री में 263.22 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि, अप्रैल 2021 में कंपनी के 49,002 पैसेंजर वाहनों की भारत में बिक्री हुई थी। यानी, अप्रैल महीने के मुकाबले मई महीने में कंपनी की बिक्री में 48.97 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...