1. हिन्दी समाचार
  2. जीवन मंत्रा
  3. टोमेटो गार्लिक पास्ता बनाने के विधि

टोमेटो गार्लिक पास्ता बनाने के विधि

टमाटर और लहसुन से तैयार होने वाला टोमेटो गार्लिक पास्ता काफी पसंद किया जाता है। बच्चों के बीच ये फास्ट फूड काफी फेमस है।

By प्रिया सिंह 
Updated Date

टमाटर और लहसुन से तैयार होने वाला टोमेटो गार्लिक पास्ता काफी पसंद किया जाता है। बच्चों के बीच ये फास्ट फूड काफी फेमस है। यह लोगों द्ववारा काफी पसंद किया जाता है। तो चलिए आप को बताते हैं। टोमेटो गार्लिक पास्ता बनाने के विधि के बारे में….

पढ़ें :- Tips to heal cracked heels: फटी एड़ियों कर रही है परेशान, अपनाएं ये बेहतरीन उपाय कुछ ही दिन में दिखेगा असर

टोमेटो गार्लिक पास्ता बनाने के लिए सामग्री
पास्ता – 500 ग्राम
चेरी टमाटर – 1/2 किलो
परमेसन चीज़ – 1/2 कप
जैतून का तेल – 2 टेबलस्पून
लहसुन – 8-10 कलियां
लौंग – 4-5
हरी धनिया पत्ती कटी – 1/2 कप
तुलसी के पत्ते – 8-10
काली मिर्च पिसी – 1/4 टी स्पून
नमक – स्वादानुसार

पास्ता को उबाल लें, फिर टमाटर लहसुन का पेस्ट बना लें। इसके बाद एक कढ़ाई लें जब टमाटर नरम हो जाएं तो इसमें बारीक कटी लहसुन की कलियां डालकर करछी से मिला दें और भूनें। इसमें काली मिर्च पाउडर, हरी धनिया पत्ती और स्वादानुसार नमक भी मिक्स कर टमाटर को पकने दें। इसे तब तक पकाना है जब तक कि टमाटर अच्छे से मैश न हो जाएं। इसके बाद इसमें पकाया हुआ पास्ता डालकर टमाटर की ग्रेवी के साथ अच्छे से मिलाएं।
पकाने के दौरान अगर टमाटर ग्रेवी में सूखापन महसूस हो तो थोड़ा सा पानी डाल सकते हैं. इसके बाद लौंग भी पास्ता में मिक्स कर दें। कुछ देर पकाने के बाद गैस बंद कर पैन को नीचे उतार लें। टोमेटो गार्लिक पास्ता बनकर तैयार है। इसे एक सर्विंग बाउल में निकालकर ऊपर से कद्दूकस चीज और तुलसी पत्ते डालकर गार्निश करें। बच्चे इसे काफी स्वाद ले लेकर खाएंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...