1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Howrah Train Accident : पश्चिम बंगाल के हावड़ा में तिरुपति एक्सप्रेस को ट्रेन ने मारी टक्कर, तीन डिब्बे पटरी से उतरे

Howrah Train Accident : पश्चिम बंगाल के हावड़ा में तिरुपति एक्सप्रेस को ट्रेन ने मारी टक्कर, तीन डिब्बे पटरी से उतरे

पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले के पद्मपुकुर रेलवे स्टेशन (Padmapukur Railway Station) के पास रेल हासदा हुआ है। पार्सल वैन से टकराने के बाद तिरुपति एक्सप्रेस (Tirupati Express) के 2 खाली डिब्बे पटरी से उतर गए। दक्षिण पूर्व रेलवे के अधिकारी ने बताया कि हावड़ा स्टेशन से कुछ ही दूरी पर हुई इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

 कोलकाता। पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले के पद्मपुकुर रेलवे स्टेशन (Padmapukur Railway Station) के पास रेल हासदा हुआ है। पार्सल वैन से टकराने के बाद तिरुपति एक्सप्रेस (Tirupati Express) के 2 खाली डिब्बे पटरी से उतर गए। दक्षिण पूर्व रेलवे के अधिकारी ने बताया कि हावड़ा स्टेशन से कुछ ही दूरी पर हुई इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। उन्होंने बताया कि ट्रेन के खाली डिब्बे पद्मपुकुर से शालीमार यार्ड की ओर जा रहे थे, तभी पार्सल वैन ने डिब्बों को टक्कर मार दी, जिससे डिब्बे पटरी से उतर गए।

पढ़ें :- हरीश राणा के अंतिम संस्कार में शामिल हुए यूपी कांग्रेस चीफ अजय राय, पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि की अर्पित

तीन बोगियां पटरी से उतरी

इस हादसे की वजह से सालिमर-संतरागाछी लाइन (Salimar-Santragachi line) पर ट्रेनों की आवाजाही बाधित हुई।  हादसे के कारण दो ट्रेनों का समय बदला गया है। तिरुपति एक्सप्रेस (Tirupati Express) की दो बोगियां और दूसरी ट्रेन का एक डिब्बा पटरी से उतरा है। रेलवे से जुड़े अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं और पटरी से उतरे बोगियों को हटाने का काम शुरू हो गया है। रेलवे अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। ट्रेनों का परिचालन जल्द सामान्य करने में जुटा हुआ है।

चालक के सिग्नल की अनदेखी की होगी जांच

अधिकारी ने कहा कि इस बात की जांच की जा रही है कि पार्सल वैन कैसे बीच रास्ते में डिब्बों के रास्ते में आ गई और पटरी बदलते समय खाली डिब्बों से टकरा गई। ये भी देखा जाएगा कि क्या उक्त पार्सल वैन के चालक ने सिग्नल की अनदेखी की थी। अधिकारी ने कहा कि यह कोई बड़ी घटना नहीं थी ।

पढ़ें :- पश्चिम एशिया संकट के बीच ट्रंप और पीएम मोदी के बीच हुई बातचीत, कहा-होर्मुज का खुला, सुरक्षित और सुलभ रहना पूरी दुनिया के लिए आवश्यक

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...