1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. किसान महापंचायत में उमड़ी भारी भीड़, कुछ देर में प्रियंका गांधी करेंगी संबोधित

किसान महापंचायत में उमड़ी भारी भीड़, कुछ देर में प्रियंका गांधी करेंगी संबोधित

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। नए कृषि कानूनों के विरोध में किसानों का आंदोलन जारी है। किसान आंदोलन का समर्थन कांग्रेस कर रही है। इसको लेकर कांग्रेस किसान महापंचायत का आयोजन भी कर रही है। इस बीच कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा मंगलवार को मथुरा के पालीखेड़ा मैदान में किसान महापंचायत को संबोधित करेंगी।

पढ़ें :- Lok sabha election 2024: दूसरे चरण में इन सीटों पर होगी वोटिंग, तैयारियां पूरी

वहीं, कार्यक्रम में जाते समय प्रियंका गांधी रास्ते में रूककर कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया है। इस दौरान प्रियंका ने सभी का हाथ जोड़कर अभिवादन किया। वहीं, किसान महापंचायत में काफी भीड़ जुटी हुई है।

कुछ देर में प्रियंका गांधी किसानों को संबोधित कर रही है। गौरतलब है कि, किसान महापंचायत से पहले यूपी कांग्रेस और केंद्रीय पदाधिकारियों की टीम ने एक दिन पहले ही जनपद में मोर्चा संभाल लिया था। प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, राष्ट्रीय सचिव रोहित चौधरी, जिला प्रभारी अमित सिंह आदि एक पहले मथुरा में आ गए। प्रियंका गांधी वाड्रा की महापंचायत के लिए पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम किए हैं।

वृंदावन जाएंगी प्रियंका गांधी
महापंचायत में जाने से के बाद प्रियंका गांधी वृंदावन कुंभ में जाएंगी, वहां पर साधु-संतों से आशीर्वाद भी प्राप्त करेंगी। इस दौरान वह ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में दर्शन करने भी जा सकती हैं। कांग्रेस हाईकमान ने पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों से मथुरा के तीन धार्मिक स्थलों के नाम मांगे हैं, जिनमें वृंदावन का नाम सबसे ऊपर दिया गया है। वृंदावन में पुलिस-प्रशासन की टीमों ने सुरक्षा के इंतजाम जांचे हैं।

 

पढ़ें :- डायनासोर की तरह विलुप्त हो जायेगी कांग्रेस, सपा का मतलब समाप्त पार्टी : राजनाथ सिंह

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...