Humayun Kabir's AJUP candidate: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद की नींव रखने वाले हुमायूं कबीर ने अपनी नई पार्टी आम जनता उन्नयन पार्टी का गठन किया था। जिसके बाद अब उन्होंने राज्य के विधानसभा चुनाव में अपने 15 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। जिसमें हुमायूं कबीर ने भवानीपुर सीट से एक महिला उम्मीदवार पूनम बेगम को टिकट दिया है, जहां से सीएम ममता बनर्जी और भाजपा नेता शुभेन्दु अधिकारी चुनावी मैदान में हैं।
Humayun Kabir’s AJUP candidate: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद की नींव रखने वाले हुमायूं कबीर ने अपनी नई पार्टी आम जनता उन्नयन पार्टी का गठन किया था। जिसके बाद अब उन्होंने राज्य के विधानसभा चुनाव में अपने 15 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। जिसमें हुमायूं कबीर ने भवानीपुर सीट से एक महिला उम्मीदवार पूनम बेगम को टिकट दिया है, जहां से सीएम ममता बनर्जी और भाजपा नेता शुभेन्दु अधिकारी चुनावी मैदान में हैं।
आम जनता उन्नयन पार्टी के प्रमुख हुमायूं कबीर ने रविवार को एक सभा को संबोधित करते हुए अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की। उन्होंने कहा कि AJUP बंगाल में 182 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। हुमायूं कबीर ने कहा, “मैं रेजीनगर और नौदा विधानसभा सीटों से चुनाव लड़ूंगा, और पूनम बेगम भवानीपुर से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी के खिलाफ चुनाव लड़ रही हैं। आसिफ इकबाल बहरामपुर से चुनाव लड़ रहे हैं।
इस बीच, AIMIM के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने घोषणा की कि उनकी पार्टी इस चुनाव हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी के साथ गठबंधन में लड़ेगी। एक समाचार एजेंसी को ओवैसी ने बताया कि वह 25 मार्च को कोलकाता में हुमायूं कबीर के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। कबीर ने कहा, “मैंने पहले ही 15 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी थी। हुमायूं कबीर नाम के एक अन्य व्यवसायी भगवानगोला से चुनाव लड़ेंगे। मनीषा पाठक पांडे 64-मुर्शिदाबाद सीट से चुनाव लड़ेंगी। बता दें कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव दो चरणों में 23 अप्रैल और 29 अप्रैल, 2026 को होंगे, जबकि वोटों की गिनती 4 मई को होगी।