1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. IAF Aircraft Crashes : जैसलमेर में भारतीय वायुसेना का विमान क्रैश, नियमित उड़ान के दौरान हुआ हादसा

IAF Aircraft Crashes : जैसलमेर में भारतीय वायुसेना का विमान क्रैश, नियमित उड़ान के दौरान हुआ हादसा

Jaisalmer UAV Plane Crash : राजस्थान के जैसलमेर में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हुआ है, यहां पर भारतीय वायुसेना (IAF) का UAV विमान क्रैश हो गया। इस हादसे में किसी तरह के जान और माल के नुकसान की खबर नहीं है। भारतीय वायु सेना की ओर से इस हादसे की पुष्टि की गयी है। 

By Abhimanyu 
Updated Date

IAF Aircraft Crashes : राजस्थान के जैसलमेर में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हुआ है, यहां पर भारतीय वायुसेना (IAF) का विमान क्रैश (Aircraft Crashes) हो गया। इस हादसे में किसी तरह के जान और माल के नुकसान की खबर नहीं है। भारतीय वायु सेना (IAF) की ओर से इस हादसे की पुष्टि की गयी है।

पढ़ें :- अनंत सिंह का बड़ा दावा, बोले- हमने तेजस्वी से गद्दारी की, जाकर सम्राट चौधरी से पूछिए सरकार किसने बचाई?

भारतीय वायु सेना (IAF) ने एक्स पोस्ट के जरिये बताया कि ‘भारतीय वायु सेना का एक दूर से संचालित विमान नियमित प्रशिक्षण उड़ान के दौरान आज जैसलमेर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। किसी भी कर्मी या संपत्ति को कोई नुकसान नहीं हुआ है। दुर्घटना के कारण का पता लगाने के लिए एक कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का गठन किया गया है।’

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह हादसा तकनीकी खराबी की वजह से हुआ है। विमान अपनी नियमित उड़ान पर था। विमान जैसलमेर जिला मुख्यालय से 30 किलोमीटर दूर ढाणी जाजिया गांव में एक खुले क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने बताया कि यह टोही विमान हो सकता है।

इस घटना के प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वह ट्यूबवेल पर बैठे थे तभी यह विमान जा गिरा। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस और भारतीय वायुसेना के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।

पढ़ें :- अभिनेत्री उर्मिला सनावर हरिद्वार में गिरफ्तार, सुरेश राठौर की बेटी ने लगाए ब्लैकमेलिंग और रंगदारी मांगने के आरोप
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...