HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. IAS पूजा सिंघल को जेल के गेट पर आया चक्कर, सिर्फ दो निवाले और पानी पी गुजारी रात

IAS पूजा सिंघल को जेल के गेट पर आया चक्कर, सिर्फ दो निवाले और पानी पी गुजारी रात

आय से अधिक संपत्ति मामले (Disproportionate Assets Case) में रांची से आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल (IAS Pooja Singhal) को ED ने बुधवार को रांची से गिरफ्तार किया गया था। मनरेगा घोटाले के आरोप में गिरफ्तार झारखंड की खनन सचिव पूजा सिंघल (Jharkhand's Mining Secretary Pooja Singhal) ने जेल के गेट पर पहुंचते ही चक्कर आने की शिकायत की है। इसके बाद तुरंत जेल के डॉक्टरों को जांच के लिए बुलाया गया। जेल प्रशासन ने कहा कि फिलहाल आईएएस पूजा सिंघल (IAS Pooja Singhal)  की तबीयत सामान्य है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

रांची। आय से अधिक संपत्ति मामले (Disproportionate Assets Case) में रांची से आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल (IAS Pooja Singhal) को ED ने बुधवार को रांची से गिरफ्तार किया गया था। मनरेगा घोटाले के आरोप में गिरफ्तार झारखंड की खनन सचिव पूजा सिंघल (Jharkhand’s Mining Secretary Pooja Singhal) ने जेल के गेट पर पहुंचते ही चक्कर आने की शिकायत की है। इसके बाद तुरंत जेल के डॉक्टरों को जांच के लिए बुलाया गया। जेल प्रशासन ने कहा कि फिलहाल आईएएस पूजा सिंघल (IAS Pooja Singhal)  की तबीयत सामान्य है।

पढ़ें :- अनुप्रिया पटेल का बयान दुर्भाग्यपूर्ण, कौशाम्बी में भाजपा का नहीं, प्रत्याशी का किया  विरोध : रघुराज प्रताप सिंह

बता दें कि उन्हें मनरेगा के फंड का गबन करने के आरोप में बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार किया था। इसके बाद उन्हें 5 दिनों के लिए ईडी की रिमांड में भेजने का फैसला लिया गया था। उनकी रिमांड आज से शुरू हो रही है। ईडी उनसे लगातार 5 दिनों तक पूछताछ करेगी। उसकी ओर से अदालत से गुजारिश की गई थी कि सिंघल को 12 दिनों की रिमांड पर भेजा जाए, लेकिन अदालत ने 5 दिनों की ही मंजूरी दी।

बीपी बढ़ने की शिकायत, जेल के गेट पर आया चक्कर

पांच दिनों तक पूछताछ के बाद पूजा सिंघल (Pooja Singhal) को 16 मई को फिर से अदालत में पेश किया जाएगा। पूजा सिंघल (Pooja Singhal)  ने गिरफ्तारी के बाद बुधवार की रात बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में काटी। रात के 10 बजे उन्‍होंने जेल में जैसे ही प्रवेश किया और मेन गेट खुला तो उनका ब्लड प्रेशर काफी अधिक बढ़ गया। उन्होंने चक्कर आने की शिकायत की। इसके बाद डॉक्टरों को जांच के लिए बुलाया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक जेल प्रशासन के दो सिपाही आनन-फानन में दवा दुकान पहुंचे और ब्लड प्रेशर की दवा लाकर पूजा सिंघल (Pooja Singhal) को दी गई। दवा खाने के बाद पूजा सिंघल (Pooja Singhal)  का ब्लड प्रेशर नार्मल हुआ और उनकी स्थिति ठीक हुई। इसके बाद पूजा सिंघल (Pooja Singhal)  को महिला वार्ड में भेज दिया गया।

दो निवाला खाकर पूरी रात पानी पीकर बिताई

पढ़ें :- ED  रिपोर्ट : 'आप' को विदेशों से हुई करोड़ों की अवैध फंडिंग, AAP बोली- हर चुनाव से पहले  ये सब करती है भाजपा

जेल पहुंचने पर पूजा सिंघल (Pooja Singhal)  ने किसी से बात नहीं की और बमुश्किल रात कटी। वह गुमसुम बैठी नजर आईं और मच्छर काटने की शिकायत की। इस पर उनके लिए ऑलआउट की व्यवस्था की गई। झारखंड की खनन सचिव को भोजन के लिए रोटी, सब्जी, दाल और सलाद दी गई, लेकिन उन्होंने दो टुकड़े खाकर छोड़ दिया। पीने के लिए मिनरल वाटर की व्यवस्था की गई थी। पूरी रात पानी पीकर ही बिताई।

महिला वार्ड के सुरक्षाकर्मी  तरह-तरह की व्यवस्था में लगे रहे। आईएस पूजा सिंघल (Pooja Singhal)  के लिए जेल प्रशासन की ओर से मच्छरदानी और आलआउट की व्यवस्था की गई। हालांकि उन्होंने अपने सोने वाली जगह पर मछरदानी नहीं लगाया, आलआउट से ही काम चलाया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...