HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. IAS Transfer: नोएडा की सीईओ ऋतु महेश्वरी का तबादला, अब आगरा की कमिश्नर बनीं

IAS Transfer: नोएडा की सीईओ ऋतु महेश्वरी का तबादला, अब आगरा की कमिश्नर बनीं

यूपी में बुधवार को कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के ताबदले हुए। इसमें सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली नोएडा की सीईओ ऋतु महेश्वरी का भी तबादला कर दिया गया है। ऋति महेश्वरी को आगरा का कमिश्नर बनाया गया है। वहीं, कानपुर के कमिश्नर डॉ. लोकेश एम. नोएडा के सीईओ बनाए गए हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

IAS Transfer: यूपी में बुधवार को कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के ताबदले हुए। इसमें सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली नोएडा की सीईओ ऋतु महेश्वरी का भी तबादला कर दिया गया है। ऋति महेश्वरी को आगरा का कमिश्नर बनाया गया है। वहीं, कानपुर के कमिश्नर डॉ. लोकेश एम. नोएडा के सीईओ बनाए गए हैं।

पढ़ें :- IAS transfer: UP में बदले गए कई जिलों के जिलाधिकारी, देखिये किसको कहां मिली तैनाती

आगरा के कमिश्नर अमित गुप्ता को कानपुर का कमिश्नर बनाया गया है। इस ताबादले में सबसे ज्यादा चर्चा नोएडा की सीईो रहीं ऋति महेश्वरी का हो रहा है। दरअसल, ऋति महेश्वरी 2019 में नोएडा अथॉरिटी की सीईओ बनीं थीं।

इसके बाद उन्हें ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के सीईओ की भी जिम्मेदारी दी गई थी। बीते 10 जुलाई को ऋतु माहेश्वरी से ग्रेटर नोएडा CEO पद हटाया गया था। बता दें कि, इससे पहले वह उत्तर प्रदेश के अमरोहा, गाजीपुर, शाहजहांपुर और गाजियाबाद में प्रमुख प्रशासनिक पदों पर रह चुकी हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...