1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. ‘नीतीश कुमार दिल्ली जाएं तो JDU का सीएम हो भाजपा का नहीं…’ पप्पू यादव ने नए मुख्यमंत्री की अटकलों पर दिया बड़ा बयान

‘नीतीश कुमार दिल्ली जाएं तो JDU का सीएम हो भाजपा का नहीं…’ पप्पू यादव ने नए मुख्यमंत्री की अटकलों पर दिया बड़ा बयान

Nitish Kumar Resigns as MLC : बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने सोमवार को विधान परिषद पहुंचकर सभापति को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। जिसके बाद नए सीएम को लेकर सियासी हलचल तेज हो गयी है। इस बीच, पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव का बड़ा बयान सामने आया है। पप्पू यादव का कहना है कि नीतीश कुमार के दिल्ली जानें से बिहार की जनता को भारी नुकसान होगा। अगर वह दिल्ली जा भी रहे हैं तो सीएम पद जेडीयू के पास ही रहना चाहिए।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- तेजस्वी यादव बोले- हम शुरू से कह रहे थे कि चुनाव के बाद नीतीश कुमार बिहार के CM नहीं रहेंगे

बजट सत्र के दौरान संसद परिसर में पप्पू यादव ने नीतीश कुमार के एमएलसी पद से इस्तीफे पर प्रतिक्रिया दी है। पप्पू यादव ने कहा, “बिहार की जनता नहीं चाहती है कि नीतीश कुमार दिल्ली जाएं। इसका सीधा घाटा जेडीयू को होगा और जनता पर भी असर पड़ेगा।” उन्होंने कहा, “वो कौन लोग हैं जिन्होंने जबरदस्ती नीतीश कुमार के लिए ऐसे हालात पैदा किए हैं। नीतीश कुमार जी मूलों और आदर्शों के लिए जाने जाते हैं। वो कर्पूरी ठाकुर, गांधी जी और जेपी के आदर्शों पर चलते हैं, लेकिन उन्होंने निर्णय ले लिया है। इसको असर बिहार पर बहुत गलत होगा।”

पप्पू यादव ने आगे कहा, “बिहार की जनता चाहती है कि नीतीश कुमार यहीं रहें… बीजेपी के हाथों में कुछ भी न जाये। अगर हालातों के चलते नीतीश जी ने कोई फैसला ले लिया है तो जेडीयू का कोई मुख्यमंत्री हो, भाजपा का न हो।” बता दें कि नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए हैं, और नियमों के अनुसार उन्होंने विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि, अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वह अभी मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे या नहीं। नियमों के अनुसार, नीतीश अभी छह महीने तक मुख्यमंत्री बने रह सकते हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...