1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. अगर आपमें हिम्मत है तो वाराणसी में बीजेपी को हराकर दिखाइए…कांग्रेस पर जमकर बरसीं ​ममता बनर्जी

अगर आपमें हिम्मत है तो वाराणसी में बीजेपी को हराकर दिखाइए…कांग्रेस पर जमकर बरसीं ​ममता बनर्जी

सीएम ममता बनर्जी का यह बयान ऐसे समय सामने आया है जब टीएमसी ने पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव अकेले लड़ने का फैसला लिया है। तृणूमल कांग्रेस के इस फैसले को विपक्षी दलों के गठबंधन इंडिया के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। बंगाल के मुर्शिदाबाद में आज सार्वजनिक सभा को संबोधित करते हुए TMC चीफ ने एक बार फिर कांग्रेस पर निशाना साधा।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। एनडीए का मुकाबला करने के लिए बनी इंडिया गठबंधन में दरार पड़ चुकी है। तृणमूल कांग्रेस ने अगल चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है। इस बीच तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के 40 सीटें जीत पाने पर भी संशय जताया है। उन्होंने शुक्रवार को कहा, ‘मुझे संदेह है कि क्या कांग्रेस आगामी आम चुनाव में 40 सीटें भी सुरक्षित कर पाएगी या नहीं।

पढ़ें :- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनॉल्ड ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया दुष्कर्म का सनसनीखेज आरोप, बोलीं-‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा’

सीएम ममता बनर्जी का यह बयान ऐसे समय सामने आया है जब टीएमसी ने पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव अकेले लड़ने का फैसला लिया है। तृणूमल कांग्रेस के इस फैसले को विपक्षी दलों के गठबंधन इंडिया के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। बंगाल के मुर्शिदाबाद में आज सार्वजनिक सभा को संबोधित करते हुए TMC चीफ ने एक बार फिर कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, मुझे नहीं पता कि कांग्रेस 300 में से 40 सीटें भी जीतेगी या नहीं। फिर यह अहंकार क्यों है? आप बंगाल आए मगर मुझे बताया नहीं।

इसके साथ ही कहा, हम तो इंडिया गठबंधन का हिस्सा हैं। अगर आपमें हिम्मत है तो वाराणसी में बीजेपी को हराकर दिखाइए, आप उन जगहों पर भी हार गये जहां पहले जीतते थे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा बंगाल आई थी, मगर मुझे इसकी जानकारी तक नहीं दी गई।

 

पढ़ें :- दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस को 14 शर्तें पूरी करने हिदायत देते हुए रामलीला मैदान में रैली की दी अनुमति, पार्टी ने प्रशासन पर लगाया बाधा डालने का आरोप
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...