उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में महाकुंभ के दौरान चर्चा में आए IITian बाबा अभय सिंह (IITian Baba Abhay Singh) ने हाल ही में हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में शादी कर ली है। उनकी दुल्हन हैं कर्नाटक की इंजीनियर प्रतीका (Pratika) और दोनों अब हिमाचल में ही साथ रह रहे हैं।
झज्जर। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में महाकुंभ के दौरान चर्चा में आए IITian बाबा अभय सिंह (IITian Baba Abhay Singh) ने हाल ही में हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में शादी कर ली है। उनकी दुल्हन हैं कर्नाटक की इंजीनियर प्रतीका (Pratika) और दोनों अब हिमाचल में ही साथ रह रहे हैं।
धर्मशाला के शिव मंदिर में शादी
जानकारी के मुताबिक, बाबा अभय सिंह (Abhay Singh)और प्रतीका (Pratika) ने 15 फरवरी को धर्मशाला के शिव मंदिर अंजनघर में धार्मिक रीति-रिवाज के साथ विवाह संपन्न किया। इसके बाद, 19 फरवरी को उन्होंने कोर्ट मैरिज भी कर ली।
परिवार से मिलने पहुंचे हरियाणा
शादी के बाद अब दोनों धर्मशाला में रह रहे हैं। हाल ही में बाबा अभय सिंह अपने परिवार से मिलने हरियाणा के झज्जर पहुंचे थे। अपने वकील पिता से मुलाकात के दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में बताया कि शादी छुपाने का सवाल ही नहीं है। उन्होंने कहा कि उनकी शादी महाशिवरात्रि के दिन हुई थी और यह उनके लिए बहुत खास पल था।
IITian बाबा और उनकी पत्नी
बाबा अभय सिंह महाकुंभ में अपनी साधु छवि और आईआईटी की पढ़ाई के कारण चर्चा में आए थे। वहीं उनकी पत्नी प्रतीका कर्नाटक की इंजीनियर हैं। शादी के बाद दोनों ने अब हिमाचल में नई जिंदगी की शुरुआत की है।
रिपोर्ट : कौशिकी गुप्ता