HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली में कार सवार 5 हैवानों ने लड़की को 4 किमी तक सड़क पर घसीटा, दर्दनाक मौत

दिल्ली में कार सवार 5 हैवानों ने लड़की को 4 किमी तक सड़क पर घसीटा, दर्दनाक मौत

नए साल 2023 (New Year 2023) के जश्न के बीच देश की राजधानी दिल्ली में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। कार सवार 5 लड़कों ने एक लड़की को अपनी कार से चार किलोमीटर तक घसीटा। इससे लड़की की मौत हो गई।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। नए साल 2023 (New Year 2023) के जश्न के बीच देश की राजधानी दिल्ली में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। कार सवार 5 लड़कों ने एक लड़की को अपनी कार से चार किलोमीटर तक घसीटा। इससे लड़की की दर्दनाक मौत (Painful Death) हो गई।

पढ़ें :- बीजेपी के लोग जानते हैं ये लोग बुरी तरह से दिल्ली में हार रहे...अरविंद केजरीवाल का निशाना

यह जानकारी दिल्ली पुलिस (Delhi Police) के आउटर जिले के DCP हरेन्द्र सिंह (DCP Harendra Singh) ने दी। उन्होंने बताया कि शनिवार-रविवार दरमियानी रात करीब 3 बजे कंझावला इलाके (Kanjhawala Locality) में पुलिस को एक पीसीआर कॉल (PCR Call) मिली। इसमें बताया गया कि एक लड़की निर्वस्त्र हालत (Girl Nude) में सड़क के किनारे पड़ी है। इस सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो देखा कि एक लड़की लहूलुहान हालत में वहां पड़ी थी।

इस मामले में पुलिस ने जब मामले की जांच शुरू की तो पता चला कि करीब 23 साल की लड़की स्कूटी से अपने घर जा रही थी। उसी दौरान एक कार में सवार पांच लड़के रास्ते से गुजरे तो उनकी कार से स्कूटी का एक्सीडेंट हो गया। इसके बाद कार करीब 4 किलोमीटर तक लड़की को सुल्तानपुर से कंझावला इलाके (Kanjhawala Locality) तक घसीटते हुए ले गई। इस दौरान लड़की के शरीर से सारे कपड़े अलग हो गए। लड़की के शरीर में काफी चोट आई। इसके बाद उसने दम तोड़ दिया।

कार सवार लड़कों को पकड़कर जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद कार सवार पांचों लड़कों को पकड़ लिया है और कार जब्त कर ली गई है। पुलिस का कहना है कि कार सवार लड़कों का मेडिकल कराया जा रहा है। पुलिस ये पता करने की कोशिश कर रही है कि क्या लड़के शराब के नशे में थे? फिलहाल पुलिस को अभी तक इस घटना से जुड़ा सीसीटीवी (CCTV)नहीं मिला है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

पढ़ें :- पुलिसिया उत्पीड़न से प्रदेश का हर गरीब परेशान हो चुका है...मुरादाबाद की घटना पर कांग्रेस ने योगी सरकार को घेरा

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...