1. हिन्दी समाचार
  2. फूड
  3. Kachhe kele ki sabji: आज लंच में ट्राई करें आयरन और कैल्शियम से भरपूर कच्चे केले की सब्जी

Kachhe kele ki sabji: आज लंच में ट्राई करें आयरन और कैल्शियम से भरपूर कच्चे केले की सब्जी

पका हुआ केला तो आपने खाया ही होगा क्या आपने कभी कच्चे केले की सब्जी खायी है। जी हां खाने में बहुत टेस्टी तो होती ही है बहुत हेल्दी भी होती है। केला पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें आयरन, कैल्शियम, जिंक जैसे कई पोषक तत्व पाये जाते है जो शरीर के लिए फायदेमंद होते है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Kachhe kele ki sabji:पका हुआ केला तो आपने खाया ही होगा क्या आपने कभी कच्चे केले की सब्जी खायी है। जी हां खाने में बहुत टेस्टी तो होती ही है बहुत हेल्दी भी होती है। केला पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें आयरन, कैल्शियम, जिंक जैसे कई पोषक तत्व पाये जाते है जो शरीर के लिए फायदेमंद होते है।

पढ़ें :- दिवाली से पहले अमूल ने आम जनता को दिया महंगाई का बड़ा झटका, इन उत्पाद के बढ़ाए दाम

कच्चे केले में फाइबर के साथ विटामिन और मिनरल्स पाया जाता है जो पाचन के लिए फायदेमंद होता है। आज हम आपको कच्चे केले की सब्जी बनाने का तरीका बताने जा रहे है। तो चलिए जानते है इसकी रेसिपी।

कच्चे केले की सब्जी बनाने के लिए जरुरी सामग्री

कच्चे केले – 6
सरसों का तेल – 2 से 3 बड़ा चम्मच
हरा धनिया – 2 से 3 बड़ा चम्मच (बारीक कटा हुआ)
जीरा – 1/2 छोटी चम्मच
हींग – एक चुटकी हींग
हल्दी पाउडर – 1/3 छोटी चम्मच
धनिया पाउडर – 1 छोटी चम्मच
हरी मिर्च – 2 (बारीक कटी हुई)
अदरक का पेस्ट – 1/2 छोटी चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – 1/4 छोटी चम्मच
अमचूर पाउडर – 1/2 छोटी चम्मच
गरम मसाला – 1/4 छोटी चम्मच
नमक – स्वादानुसार

कच्चे केले की सब्जी बनाने का तरीका

पढ़ें :- Sooran Health Benefits :  इस सीजन में सूरन खाना बहुत फायदेमंद , दीपावली के मौके पर इसकी सब्जी खाने का विशेष महत्व

कच्चे केले की सब्जी बनाने के लिए केलों को धोकर छोटे-छोटे गोल टुकड़ों में, छिलके सहित काट लीजिए। केलों के दोनों ओर डंठल काटकर हटाना मत भूलियेगा।अब एक कड़ाही में सरसों का तेल धीमी आंच पर गर्म होने रख दीजिए। तेल के गरम होते ही गैस को धीमा करके तेल में जीरा, हींग, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, हरी मिर्च, अदरक का पेस्ट डालकर मसाले को हल्का सा भून लीजिए।

इसके बाद मसाले में कटे हुए केले डाल दीजिए, साथ ही नमक और लाल मिर्च पाउडर भी डाल दीजिए। सभी सामग्री को अच्छे से मिक्स करते हुए 1 से 2 मिनिट तक अच्छे से भून लीजिए। ताकि केलों पर मसाला अच्छे से चढ़ जाए। अब सब्जी में 1/4 कप पानी डाल दीजिए और कड़ाही को ढककर सब्जी को 3 से 4 मिनिट मध्यम आंच पर पकने दीजिए।

4. सब्जी को 4 से 5 मिनिट होने पर कड़ाही का ढक्कन हटाकर चैक कर लीजिए। साथ ही, सब्जी को एक बार चला लीजिए। फिर, ज़रुरत के हिसाब से सब्जी में थोड़ा सा पानी और डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिए। इसके बाद सब्जी को फिर से ढककर 3 से 4 मिनट के लिए पकने रख दीजिए।

बीच-बीच में सब्जी को ऐसे ही चेक करके चलाते रहिये, इससे सब्जी कड़ाही में लगेगी नहीं।15 से 20 मिनट के बाद आप देख पाएंगी कि केले नरम होना शुरू हो गए हैं और सब्जी पक चुकी है। अब अंत में सब्जी में अमचूर पाउडर, गरम मसाला और हरा धनिया डालकर अच्छे से मिला लीजिए।कच्चे केले की सूखी सब्जी बनकर तैयार है, इसे एक कटोरे में निकाल लीजिए और हरे धनिये के साथ गार्निश करके गर्मा गर्म रोटी के साथ सर्व कीजिए।

पढ़ें :- 48 साल से पानी नहीं पिया, दुनिया के सबसे सफल निवेशक वॉरेन बफेट प्यास लगने पर पीते हैं- Coca-Cola
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...