1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. देश की सबसे बड़ी कार मेकर कंपनी मारुति सुजुकी ने लॉन्च की Maruti Dzire, जाने दमदार फीचर्स

देश की सबसे बड़ी कार मेकर कंपनी मारुति सुजुकी ने लॉन्च की Maruti Dzire, जाने दमदार फीचर्स

देश की सबसे बड़ी कार मेकर कंपनी, मारुति सुजुकी, ने लम्बी प्रतीक्षा के पश्चात् अपनी सबसे सुरक्षित कार, Maruti Dzire का चौथा जेनरेशन मॉडल बिक्री के लिए पेश कर दिया है। इस कार में कई महत्वपूर्ण परिवर्तन किए गए हैं।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Maruti Dzire Launch: देश की सबसे बड़ी कार मेकर कंपनी, मारुति सुजुकी, (Maruti Suzuki) ने लम्बी प्रतीक्षा के पश्चात् अपनी सबसे सुरक्षित कार, Maruti Dzire का चौथा जेनरेशन मॉडल बिक्री के लिए पेश कर दिया है। इस कार में कई महत्वपूर्ण परिवर्तन किए गए हैं। आकर्षक लुक एवं दमदार फीचर्स से लैस इस सेडान की शुरुआती दाम 6.79 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखा गया है।आस-पास की कार डीलरशिप

पढ़ें :- hero vida vida : इलेक्ट्रिक स्कूटर विडा ने बनाया खास रिकॉर्ड , कंपनी खास उपलब्धि हासिल की

वेरिएंट्स और बुकिंग

नई डिज़ायर को कंपनी ने चार वेरिएंट्स – LXi, VXi, ZXi और ZXi Plus में लॉन्च किया है। यह कार सात रंगों में उपलब्ध है: गैलेंट रेड, अल्लुरिंग ब्लू, नटमेग ब्राउन, ब्लूइश ब्लैक, आर्कटिक व्हाइट, मैग्मा ग्रे और स्प्लेंडिड सिल्वर। इस कार की आधिकारिक बुकिंग आरम्भ हो चुकी है, जिसे 11,000 रुपये में बुक किया जा सकता है।

नई Maruti Dzire कैसी है

लुक और डिज़ाइन के मामले में इस कार में कई परिवर्तन किए गए हैं। पहले जहां कॉर्नर पर राउंड शेप देखने को मिलता था, अब उसे शार्प एंजल्स में बदला गया है। नए फ्रंट ग्रिल, रेक्टेंगुलर और शार्प LED हेडलाइट्स, नए डिज़ाइन के फॉग लैंप हाउज़िंग और चंकी ग्लॉस ब्लैक ट्रिम्स इस कार को और आकर्षक बना रहे हैं। पिछले हिस्से में टेल लैंप में वाई-शेप की LED लाइटिंग की गई है।

टेलगेट पर क्रोम स्ट्रिप दी गई है जो दोनों सिरों को जोड़ती है। बूट-लिड पर स्पॉइलर जैसा उभार है, जबकि रियर बम्पर में कुछ कंटूरिंग एलिमेंट्स सम्मिलित किए गए हैं। टॉप मॉडल में डायमंड-कट एलॉय व्हील दिए गए हैं। कुल मिलाकर, शार्प स्टाइलिंग एलिमेंट्स के कारण यह कार मौजूदा मॉडल से अधिक बेहतर और परिपक्व दिखाई दे रही है।

पावर और परफॉर्मेंस

इस कार में स्विफ्ट वाला 1.2 लीटर, 3 सिलिंडर ‘Z’ सीरीज इंजन प्राप्त होता है, जो 81.58 PS की पावर एवं 111.7 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। यह नया इंजन पिछले मॉडल की तुलना में ज्यादा स्मूथ है। नई डिज़ायर को कंपनी-फिटेड CNG किट के साथ 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन गियरबॉक्स ऑप्शन में लॉन्च किया गया है।

पढ़ें :- 21 साल बाद बड़ी एसयूवी सेगमेंट में होंडा देगी दस्तक, नए नाम के साथ जारी टीजर, जानें बाजार में कब होगी एंट्री?

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...