1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. Hyundai Ioniq 5 Facelift :  हुंडई की नई आयोनिक 5 लॉन्च , जानें रेंज और कीमत

Hyundai Ioniq 5 Facelift :  हुंडई की नई आयोनिक 5 लॉन्च , जानें रेंज और कीमत

इलेक्ट्रिक कारों के बाजार में बढ़ती पगतिस्पर्धा के बीच एक बार फिर Hyundai ने अपनी दमदार मौजूदगी दिखा दी है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Hyundai Ioniq 5 Facelift : इलेक्ट्रिक कारों के बाजार में बढ़ती पगतिस्पर्धा के बीच एक बार फिर Hyundai ने अपनी दमदार मौजूदगी दिखा दी है। दक्षिण कोरियाई बहुराष्ट्रीय ऑटोमोटिव निर्माता कंपनी ने भारत में अपनी फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक SUV Hyundai Ioniq 5 का नया फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च कर दिया है। कंपनी का नया वर्जन

पढ़ें :- ‘Baby Patrol’ के नाम से एंट्री करेगी Nissan Tekton, 9 जुलाई को भारत में होगा ग्लोबल डेब्यू

पहले से ज्यादा रेंज, Better Technology और हल्के डिजाइन अपडेट्स के साथ आया है। वहीं इसकी कीमत की बात करें तो नई आयोनिक 5 की कीमत 55.70 लाख रुपये (Ex-showroom) से शुरू होती है, जो इसे प्रीमियम इलेक्ट्रिक सेगमेंट में एक मजबूत विकल्प बनाती है।

बैटरी और रेंज
नई आयोनिक 5में अब 84 kWh की बड़ी बैटरी दी गई है, जबकि पहले 72.6 kWh बैटरी मिलती थी। इस अपग्रेड के बाद यह SUV ARAI के अनुसार एक बार चार्ज करने पर करीब 690 किलोमीटर तक चल सकती है।

लंबे सफर के लिए आसान
अगर आप दिल्ली से लखनऊ जैसी लंबी दूरी का सफर करना चाहें, तो यह कार एक ही चार्ज में आराम से पूरा कर सकती है।

एडवांस फीचर्स
नई Hyundai Ioniq 5 में वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, ओवर-द-एयर (OTA) अपडेट, इन-कार पेमेंट सिस्टम और Remote Immobilization जैसे फीचर्स मिलते हैं। ये सभी फीचर्स इसे और ज्यादा स्मार्ट और यूजर-फ्रेंडली बनाते हैं।

पढ़ें :- Bajaj Pulsar 220F  :  नए अवतार में लॉन्च हुई बजाज पल्सर 220F, जानें कीमत और पावर

सुरक्षा
वही सुरक्षा के मामले में भी इस SUV में नए फीचर्स जोड़े गए हैं। इसमें पार्किंग को आसान बनाने के लिए Parking Collision Avoidance Assist और Parking Distance Warning जैसे सिस्टम दिए गए हैं, जो ड्राइवर को बेहतर कंट्रोल और सेफ्टी देते हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...