1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. Honda City Facelift 2026 : होंडा सिटी फेसलिफ्ट 2026 लॉन्च डेट आई सामने , जानें नए फीचर्स और कीमत

Honda City Facelift 2026 : होंडा सिटी फेसलिफ्ट 2026 लॉन्च डेट आई सामने , जानें नए फीचर्स और कीमत

इंडियन कार बाजार में Honda City एक लोप्रिय नाम है। यह कार अब नए अपडेट के साथ वापसी की तैयारी में है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Honda City Facelift 2026 : इंडियन कार बाजार में Honda City एक लोप्रिय नाम है। यह कार अब नए अपडेट के साथ वापसी की तैयारी में है। कंपनी 22 मई 2026 को इसका फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च करने जा रही है। यह अपडेट पूरी तरह नई कार नहीं बल्कि मौजूदा मॉडल को और ज्यादा आधुनिक और फीचर-लोडेड बनाने की कोशिश है।

पढ़ें :- Ampere Magnus Neo : लॉन्च हुआ नया एम्पीयर मैग्नस नियो इलेक्ट्रिक स्कूटर , जानें बैटरी और वारंटी

नए अवतार में वापसी
डिजाइन में बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है, लेकिन हल्के-फुल्के अपडेट इसे ज्यादा शार्प और प्रीमियम लुक देंगे।
स्पोर्टी अपील
नई LED हेडलाइट्स, अपडेटेड ग्रिल और नए अलॉय व्हील्स जैसे बदलाव इसे फ्रेश फील देंगे। माना जा रहा है कि डिजाइन में Honda Civic से इंस्पिरेशन देखने को मिल सकती है, जिससे इसका स्पोर्टी अपील बढ़ेगा।

फीचर्स
जहां बाहर बदलाव सीमित रहेंगे, वहीं केबिन में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। इस बार Honda City को ज्यादा फीचर-रिच बनाने पर जोर दिया गया है।
360 डिग्री कैमरा
नई सीट वेंटिलेशन, पावर्ड ड्राइवर सीट, 360 डिग्री कैमरा और बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसे फीचर्स इसमें जोड़े जा सकते हैं। साथ ही कनेक्टिविटी और यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर करने के लिए सॉफ्टवेयर अपडेट भी मिलेंगे।
सेफ्टी
सेफ्टी के लिहाज से Level-1 ADAS फीचर्स को स्टैंडर्ड किया जा सकता है, जिससे यह सेडान सेफ्टी के मामले में और मजबूत होगी।

इंजन
मेकैनिकल बदलाव की बात करें तो इसमें बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। कार में 1.5 लीटर iVTEC पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो करीब 119 bhp की पावर और 145 Nm टॉर्क जेनरेट करता है।

यह इंजन 6-स्पीड मैनुअल और CVT ऑटोमैटिक दोनों ऑप्शन में आएगा। इसकी खासियत स्मूद ड्राइव और सिटी में आसान हैंडलिंग है।

पढ़ें :- Mercedes CLA EV :  मर्सिडीज़ CLA EVकी रेंज है खास , जानिए चार्जिंग सपोर्ट और टेक्नोलॉजी

इसके अलावा e:HEV हाइब्रिड वर्जन भी जारी रहेगा, जो शानदार माइलेज के लिए जाना जाता है. यह सेटअप करीब 27 kmpl तक की माइलेज देने में सक्षम है, जो इसे इस सेगमेंट में अलग बनाता है.

कीमत 
नई Honda City फेसलिफ्ट की कीमत करीब 14 लाख से 19.5 लाख रुपये (ऑन-रोड) के बीच हो सकती है, जबकि हाइब्रिड वर्जन करीब 24 लाख रुपये तक जा सकता है।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...